आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव आज है। 5 पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 5 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। पांच साल बाद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष, महामंत्री सहित पांच पदों पर 20 प्रत्याशी हैं।
चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि दोपहर दो बजे तक जुबली हॉल परिसर में मतदान होगा। विश्वविद्यालय के 400 कर्मचारी मतदान करेंगे। मंगलवार को रात तक प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार किया। बुधवार को भी दोपहर दो बजे तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. पीके सिंह ने पत्र जारी किया है कि दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारी अपने पटलों पर लौट आएं। छात्र दोपहर दो बजे के बाद विश्वविद्यालय काम कराने के लिए पहुंचे।
ये हैं प्रत्याशी
- अध्यक्ष : अखिलेश चौधरी (कार) , अनिल कुमार श्रीवास्तव (किताब) , ब्रजकिशोर शर्मा (धनुषवाण ), नवीन कुमार अग्रवाल (बांसुरी)
- उपाध्यक्ष : आशू सिंह (त्रिशूल), निखिल शर्मा (जलती हुई मशाल), सतीश कुमार मौर्या (वट वृक्ष ), सुमित चौधरी (दीवार घड़ी)
- महामंत्री : अरविन्द कुमार गुप्ता(कलश), बृजेश कुमार वर्मा (ताल चाबी), संजय चौहान (उगता सूरज), शिव गोविन्द सिंह भदौरिया (छाता)
- सह-मंत्री : कालीचरण यादव (शेर), कुलदीप यादव (हाकी स्टिक), ममता शर्मा (मोर पंख), नीलम शर्मा (गमला), सौरभ शर्मा (कलम दवात)
- कोषाध्यक्ष : मलखान सिंह (कुर्सी), रोहित शर्मा (जलता हुआ दीपक), शशांक सिंह (सितार)