किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के साथ मीटिंग करेंगे। इस बैठक का समय दोपहर तीन बजे का रखा गया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने पंजाब सरकार के साथ मीटिंग के बारे में जानकारी साझा की है। दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ के पंजाब भवन में किसान नेता पंजाब सरकार के कर्ता धर्ताओं मिलेंगे और अपनी मांगें रखेंगे।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा- आज किसान नेताओं का वफद पंजाब सरकार के अधिकारियों से मिलने के लिए जाएगा। वफद में काका सिंह कोटल,जसविंदर सिंह लोंगोवाल,बलदेव सिंह जीरा, हरप्रीत सिंह सिंधवां, रंजीत सिंह कलेर बाला, सतनाम सिंह साहनी और अन्य शामिल होंगे।
मंडियों में जो भी दिक्कतें खरीद को लेकर चल रही हैं, उनके हल होने की खबरें भी सामने आ रही थी। डीएपी और पराली प्रबंधन, किसानों द्वारा लगाए गए मोर्चे में शहीद हुए किसानों के लिए स्थाई पॉलिसी बनाने, भारत माला योजना के तहत जमीन एक्वायर करने की पॉलिसी सहित अन्य कई मुद्दों पर सरकार के साथ चर्चा की जाएगी।
हरियाणा के किसानों सोच समझ के वोट देने की नसीहत
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा- आज हरियाणा में वोटिंग हो रही है। सभी किसान भाई सोच समझ कर ही वोट करें। क्योंकि राज्य की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार ने किसानों पर कई जुल्म किए हैं। ऐसे में सोच समझ कर ही वोट डालें। क्योंकि हमारे किसानों को शहीद किया गया।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आगे कहा- वोट देते समय मुद्दे को ध्यान में रखना कि हम एमएसपी कैसे लागू करवा सकते और किसानों का कर्ज कैसे माफ होगा। जिससे पंजाब हरियाणा सहित पूरे देश के किसानों का फायदा हो सके।