कानपुर के झकरकटी बस अड्डे के पास रविवार को होटल में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने लव मैरिज की थी, लेकिन पति से विवाद के चलते तलाक हो गया था। दोनों बच्चों को लेकर पति अलग हो गया था। इधर, मायके वालों ने भी साथ रखने से इनकार कर दिया तो महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। रायपुरवा पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
ADCP सेंट्रल महेश कुमार ने बताया- रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की बेटी तहरुन्निशा (27) ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। तहरुन्निशा शनिवार शाम को रायपुरवा थाना क्षेत्र के बस अड्डे के पास होटल एवरग्रीन के कमरा नंबर 104 में रुकी थी।
मायके वाले आने से मना कर दिए होटल के सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर रविवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। साथ ही सुसाइड की जानकारी महिला के परिवार वालों को दी, लेकिन पति और मायके वालों ने आने से इनकार कर दिया।
लव-मैरिज… तलाक, फिर लिव-इन में रहती थी तहरुन्निशा 2013 में अपने परिवार के खिलाफ 14 साल की उम्र में पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ चली गई थी। इसके बाद पिता नसीर ने विनोद के खिलाफ लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब नौ साल बाद वह दो बच्चों के साथ मायके पहुंची, लेकिन परिजन उसे अपनाने से मना कर दिए।
इस बीच पुलिस ने तहरुन्निशा का अपहरण करने के आरोप में विनोद को जेल भेज दिया। जमानत मिलने के बाद विनोद ने दोनों बच्चे रखने के बाद तहरुन्निशा को अपनाने से मना कर दिया। इस बीच करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई। दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे।
लिव-इन पार्टनर ने बुटीक खुलवाया था लिव-इन पार्टनर सागर ने उसे बुटीक खुलवाया, जिससे वह अपना जीवन गुजार रही थी। कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को जानकारी हुई कि 20 नवंबर को भाई और बहन की शादी है। इसके बाद तीन दिन पहले वह मायके पहुंची, लेकिन परिवार वाले में घर में रुकने की इजाजत नहीं दी। तब से वह डिप्रेशन में चल रही थी। तहरुन्निशा शनिवार रात होटल पहुंची और सुसाइड कर लिया।