न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता:साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए

न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने 43 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड के लिए केर के अलावा, ​​​ब्रुक हैलीडे 38 और सूजी बेट्स ने 32 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क और अयाबोंगा खाका को 1-1 विकेट मिला।

टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही थी। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। लेकिन, यह साझेदारी के टूटते ही साउथ अफ्रीकी टीम ने लगातार अंतराल में विकेट खोए। वोल्वार्ड्ट टीम की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 27 बॉल पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमेरी मैयर ने 3-3 विकेट लिए। ब्रुक हैलीडे, ईडन कार्सन और फ्रान जोनास को 1-1 विकेट मिला।

कीवी टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले टीम 2009 और 2010 में रनर-अप रही थी। वहीं, साउथ अफ्रीका का लगातार दूसरी बार फाइनल था, उसे 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली था।

कीवी टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले टीम 2009 और 2010 में रनर-अप रही थी। वहीं, साउथ अफ्रीका का लगातार दूसरी बार फाइनल था, उसे 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली था।

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर गिरा। क्लो ट्रायॉन ने ब्रुक हैलीडे को एनेके बॉश के हाथों कैच कराया। हैलीडे ने 28 बॉल पर 38 रन बनाए। हैलीडे और अमेलिया केर के बीच चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई।

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर गिरा। नादिन डी क्लार्क की बॉल कप्तान सोफी डिवाइन LBW हो गईं। फिल्ड अंपायर ने पहले नॉटआउट दिया। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने थोड़ा समय लेने के बाद रिव्यू लेने का फैसला लिया। रिव्यू में दिखा डिवाइन आउट हैं। इस तरह न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। डिवाइन ने 10 बॉल पर 6 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों पहली बार फाइनल में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

न्यूजीलैंड विमेंस टीम टी-20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका पर हावी रही है। दोनों के बीच 2009 से अब तक 16 मैच खेले गए हैं। इसमें न्यूजीलैंड को 11 में और साउथ अफ्रीका को केवल 4 मैचों में जीत मिली। जबकि एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा। वहीं, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मुकाबले हुए। इसमें कीवी टीम 3 और साउथ अफ्रीका को 2 मैचों में जीत मिली।

सोफी डिवाइन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड महिला टीम ने इश वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। सुजी बेट्स और अमेलिया केर टॉप ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विकेटकीपर इसाबेला गेज बल्लेबाजी में गहराई लाती हैं। गेंदबाजी में अमेलिया केर टॉप पर हैं। केर इस वर्ल्ड कप की भी टॉप विकेट टेकर हैं।