Coronavirus vaccine: कोविड-19 वैक्सीन दुनिया में सभी लोगों के लिए एक उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। भारत में भी वैक्सीन ड्राइव का दूसरा चरण चल रहा है। ये वैक्सीन आपको कोरोना से होने वाले गंभीर संक्रमण से बचाएगी ज़रूर लेकिन इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं। वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों को फ्लू इंफेक्शन जैसा लगता है। यहां तक कि मेडिकल एक्सपर्ट्स भी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ दिन आराम करें।
क्या सभी को हो रहे हैं साइड-इफेक्ट्स?
वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स होना एक आम बात है। आमतौर पर कुछ लोगों को वैक्सीन लगने के बाद हाथ में दर्द, बुखार, बदन दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं, वहीं कुछ लोगों को कुछ भी नहीं होता। हालांकि, ऐसे कुछ फैक्टर्स हैं जिनकी वजह से आपको साइड-इफेक्ट महसूस हो सकते हैं, जैसे ही महिला होना।
नई रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स ज़्यादा देखने को मिलते हैं। एक तरफ महिलाओं में कोविड-19 के गंभीर संक्रमण होने का जोखिम कम होता है, वहीं वैक्सीन के मामले में ठीक इसका उलट है।
क्या कहती है रिसर्च?
महिलाओं और पुरुषों में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स को लेकर जो फर्क नज़र आ रहा है, वह उन्नीस-बीस का नहीं है, बल्कि दुनियाभर में काफी बड़ा देखा जा रहा है। यहां तक कि, सीडीसी द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक, पहली 13.7 मिलियन कोविड वैक्सीन शॉट्स अलग-अलग उम्र के लोगों को दी गई थी। जब बात आई साइड-इफेक्टस की, तो पुरुषों के मुकाबले 79.1 प्रतिशत महिलाओं में देखे गए।
क्या महिलाओं को वैक्सीन के हो सकते हैं गंभीर रिएक्शन?
वैक्सीन के गंभीर रिएक्शन काफी कम देखने को मिले हैं। हालांकि, जिन रिएक्शन्स की रिपोर्ट की गई, उनमें ज़्यादातर महिलाएं ही थीं। सीडीसी के मुताबिक, 19 महिलाएं जिन्होंने मॉडर्ना वैक्सीन लगवाई, उन्हें रिएक्शन देखने को मिले। इसी तरह के रिएक्शन फाइज़र, ऑक्सफर्ड-एस्ट्राज़ेनेका या कोवैक्सीन में भी देखने को मिले हैं।
क्या लिंग की वजह से ये फर्क दिखता है?
एक्सपर्ट्स को ये साइड-इपेक्ट्स की चिंता नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि ये इस बात का संकेत है कि आपका इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है। हालांकि, जिन व्यक्ति को ये साइ-इफेक्ट्स महसूस होते हैं, वे परेशान होते हैं, और रोज़मर्रा के कामों को पूरा करने में दिक्कत आती है।
कुछ शोधकर्ताओं को ऐसा भी लगता है कि इसके पीछे स्वभाव भी हो सकता है। उनके मुताबिक महिलाओं के मुकाबले ऐसे पुरुष कम होंगे जो साइड-इफेक्ट्स की रिपोर्ट करें।
क्या महिलाओं का इम्यून सिस्टम अलग तरह से काम करता है?
यहां बायोलॉजी भी एक अहम रोल अदा करती है। महिलाओं का इम्यून कोविड-19 के आक्रमण से बेहतर और ताकत से लड़ता है। कई रिसर्च का ये भी मानना है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का शरीर ज़्यादा एंटीबॉडीज़ का उत्पादन करता है।
साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए क्या करें?
अगर आप एक महिला हैं और कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने जा रही हैं, तो इसके रिएक्शन से घबराइए नहीं। हालांकि, अगर आप इन चीज़ों को लेकर डरती हैं और दर्द भी बर्दाश्त नहीं होता है, तो वैक्सीन लेने से पहले खुद को इसके लिए तैयार कर लें।
उदाहरण के तौर पर, सूजन, हाथ में दर्द होने पर इसकी सिकाई गर्म/ठंडे पानी से की जा सकती है। साथ ही आप हल्के पेन किलर भी खा सकती हैं। बुखार आने पर इसकी दवा ले सकती हैं। अगर थकावट महसूस होती है, तो आप आराम कर सकती हैं। खूब सारा पानी पिएं, हेल्दी खाना खाएं और थोड़ी स्ट्रेचिंग कर शरीर को तैयार कर लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।