‘सर्दियों के सुपरफूड’ सीरीज में आज का फूड है फूलगोभी, पत्तागोभी और उस फूड फैमिली की सभी सब्जियां यानी क्रूसीफेरस वेजीटेबल्स।
ठंड की सब्जियों की सबसे खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर कच्ची भी खाई जा सकती हैं। इस कड़ी में फूल गोभी और इसकी फैमिली के दूसरे सदस्य, पत्ता गोभी, ब्रोकली और शलजम का भी नाम है। इन सबको क्रूसीफेरस वेजिटेबल्स कहते हैं।
ये बेहद स्वादिष्ट सब्जियां हैं। साथ ही लोगों का यह भ्रम भी दूर करती हैं कि विटामिन C सिर्फ खट्टे फलों में पाया जाता है। मात्र 100 ग्राम गोभी में रोजाना जरूरत का 80% विटामिन C मिलता है और इतनी ही ब्रोकली में 148% विटामिन C मिलता है।
इनमें आयरन मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये लो कैलोरी फूड हैं और इनमें फैट नहीं होता है। साथ ही फाइबर की मौजूदगी के कारण ये वेट मैनेजमेंट में बेहद मददगार हैं। इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसलिए हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है तो यह ठंड में हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करते हैं।
इसलिए ‘सर्दियों के सुपरफूड’ में आज बात करेंगे क्रूसीफेरस वेजीटेबल्स यानी फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली, शलजम आदि की। साथ ही जानेंगे कि-
- इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
- इन्हें खाने से किन बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है?
- किन लोगों को इस फैमिली की सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है? इस फैमिली की सभी सब्जियों की कैलोरी बहुत कम होती है। इनमें थोड़ा प्रोटीन और कार्ब्स होता है। फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है।
गोभी और शलजम में हैं महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स फूल गोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी विटामिन C का खजाना हैं। इनमें शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी होते हैं।
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गोभी फूलगोभी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसके अन्य फैमिली मेंबर्स यानी पत्तागोभी, ब्रोकली और शलजम के औषधीय गुण भी इसके जैसे हैं।
सर्दियों में कोरोनरी हार्ट डिजीज के मामले अधिक सामने आते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव हो सकती है। इन्हें खाने से ब्रेन फंक्शनिंग में सुधार होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और एनीमिया को जोखिम कम होता है।
इनमें एंटीकार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं, जो आपको कैंसर से बचा सकते हैं। इन्हें खाने के और क्या फायदे हैं,
फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली और शलजम से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब
सवाल: रोज अधिकतम कितनी गोभी खा सकते हैं? जवाब: डॉ. मदन मोहन कहते हैं कि इसके लिए कोई तय गाइडलाइंस नहीं हैं। हालांकि, इन्हें दिन में एक-दो सर्विंग तक खाया जा सकता है। अगर हफ्ते में दो से तीन दिन गोभी की सब्जियां खा रहे हैं तो शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है।
सवाल: क्या पत्तागोभी खाने से दिमाग में कीड़े हो जाते हैं?
जवाब: नहीं, ऐसा नहीं है। पत्तागोभी या ऐसी कोई भी सब्जी, जिनमें कीड़े लगते हैं, उन्हें हमेशा अच्छी तरह धोकर खाना चाहिए। अगर इन्हें अच्छे से धोकर नहीं खाया तो इनमें मौजूद लार्वा आंतों में जा सकता है और फिर यहां से दिमाग में जा सकता है। इसके कारण ब्रेन में इंफ्लेमेशन हो सकता है और दौरे पड़ सकते हैं। यह किसी भी सब्जी के कारण हो सकता है। हालांकि, पत्तागोभी जैसी सब्जी में कीड़े होने की आशंका ज्यादा होती है। इसलिए इससे जोखिम भी ज्यादा होता है।
सवाल: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं फूलगोभी खा सकती हैं? जवाब: हां, बिल्कुल खा सकती हैं। डॉ. मदन मोहन कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फूलगोभी सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट होता है, जिससे एनीमिया का जोखिम कम हो जाता है।
यह हाई फाइबर फूड है तो कब्ज की समस्या भी दूर कर सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज एक बड़ी समस्या है। इसलिए इस दौरान गोभी खाना फायदेमंद है।