कुरुक्षेत्र।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज भान कटारिया ने कहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और हम सबको मिलकर इसको समाप्त करने का प्रयास करना होगा! श्री कटारिया आज प्रातः जिला सचिवालय में एमडीडी ऑफ़ इंडिया संस्था के जिला स्तरीय बाल विवाह रोकथाम सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि आज के समय में हमें लड़का लड़की में कोई भेदभाव ना करके और बाल विवाह की वजह अपने बच्चों को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। 18 वर्ष की आयु लड़कियों के लिए और 21 वर्ष की आयु लड़कों के सरकार द्वारा तय की गई है हम सभी को अपने परिवार समाज में इसका पालन करना चाहिए। जिला बाल संरक्षण समिति सीडब्लूसी के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल ने कहा हमारे जिले की अनुभवी टीम बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों और बाल संरक्षण के अधिकारों के लिए सफलता से कार्य कर रही है। एमडीडी ऑफ़ इंडिया संस्था की जिला समन्वय एवं आयोजक श्रीमती रीतु बारना ने सभी का स्वागत किया!कार्यक्रम को महिला बाल विकास मंत्रालय के अधीन सखी संस्था की संचालिका श्रीमती शैलजा सैनी, जिला प्रोटक्शन अधिकारी श्रीमती श्वेता राणा, जिला बाल संरक्षण समिति सीडब्लूसी के सदस्य हरि सिंह, जोगिंद्र दत्ता, एडवोकेट कुलदीप सिंह, मीडिया वेलफेयर क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान बाबूराम तुषार, सरपंच एसोशिएशन पीपली ब्लॉक के अध्यक्ष जगतार सिंह खैरा, जगमाल सिंह चंदेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
फोटो : बाल विवाह रोकथाम सेमिनार को संबोधित करने आए सूरजभान कटारिया !