पुष्पा-2 के टिकट के लिए बवाल, लाठीचार्ज:उन्नाव में घायल दर्शक बोले- झुकेगा नहीं…, पुष्पा तूने लाठी चलवा दी

उन्नाव में पुष्पा -2 फिल्म देखने के लिए बवाल हो गया। सीटें फुल होने के बावजूद भी टिकट के लिए लोग मारामारी करने लगे। भीड़ बेकाबू होते देख टॉकीज प्रबंधन को पुलिस बुला ली।

दर्शक पुलिसकर्मी से भी उलझ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें 3 दर्शक घायल हो गए। घायल दर्शकों ने कहा- झुकेगा नहीं…पुष्पा तूने ये क्या करवाया, लाठीचार्ज करवा दी।

घटना रविवार दोपहर शुक्लागंज के सरस्वती टॉकीज की है। वीडियो आज सामने आया है।

अब जानिए पूरा मामला… रविवार रात ‘पुष्पा-2’ फिल्म देखने के लिए 500 लोग सरस्वती टॉकीज पहुंच गए। टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई। थोड़ी देर में सभी 300 सीटें बुक हो गईं। 200 से ज्यादा लोगों को टिकट नहीं मिला। इसके बाद वो लोग टिकट के लिए लड़ने लगे।

बवाल की सूचना पर पुलिस गंगाघाट पुलिस पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई, तभी दर्शकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कोतवाल गंगाघाट अनुराग सिंह भी लाठियां चलाते हुए दिखे।

लाठीचार्ज होते लोग इधर-उधर भागने लगे। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कई लोगों को हल्की चोटें आईं। जो लोग परिवार के साथ फिल्म देखने आए थे, कार्रवाई के बाद घबराकर वे गिरते-गिरते बाहर भागे।

CO बोले- उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया- टॉकीज हाउसफुल हो चुकी थी। इसके बाद भी कुछ लोग टिकट की मांग कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इस पर लाठीचार्ज का उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

SP दीपक भुकर ने बताया- पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि शुक्लागंज टॉकीज में भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की।

वर्ल्डवाइड पुष्पा-2 ने कमाए 598.90 करोड पुष्पा-2 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई। पुष्पा-2 ने तीसरे दिन भारत में सभी 6 भाषाओं में 387.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 598.90 करोड़ हो चुकी है।

5 भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा-2 5 भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है।

2022 में रिलीज होने वाली थी फिल्म अल्लू अर्जुन ने साल 2019 में पुष्पाः द राइज (पहला पार्ट) की शूटिंग शुरू की थी। इस वक्त डायरेक्टर सुकुमार ने अनाउंस कर दिया था कि इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करेंगे। वे 2021 में पहले पार्ट और 2022 में दूसरे पार्ट को रिलीज करना चाहते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार के बीच मतभेद के चलते फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी थी। 2 साल लेट होने के बाद फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे फिर से पोस्टपोन कर दिया गया था।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा’ 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।