नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसका खाली पेट सेवन करना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है और उनकी बीमारी को बढ़ा सकता है। इसलिए डॉक्टर ने 3 समस्याओं के वक्त इसका सेवन करने से मना किया है।
नींबू के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल की भरमार होती है। यह वेट लॉस में काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन स्किन और हेयर के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसलिए कई सारे लोग सुबह सबसे पहले नींबू पानी का सेवन करते हैं।
कब नहीं पीना चाहिए नींबू पानी? सुबह-सुबह खाली पेट नींबू का रस पीने वाली आदत हमेशा सही नहीं होती। क्योंकि इसकी वजह से लिवर खराब भी हो सकता है। डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि बेशक खाली पेट नींबू पानी पीना हेल्दी आदत है। लेकिन हर किसी के लिए यह अच्छा नहीं है।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?
किन समस्याओं के वक्त नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?
अगर किसी को एसिडिटी, लिवर की कमजोरी या दांतों में झनझनाहट है तो ऐसे समय में नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसका अत्यधिक सिट्रिक एसिड सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे दांतों का इनेमल भी धीरे-धीरे डैमेज हो सकता है।
लिवर हो सकता है खराब
डॉक्टर ने बताया कि नींबू का एसिड लिवर फंक्शन को बढ़ाता है, जो कि एक आम इंसान के लिए ठीक है। लेकिन अगर लिवर पहले से कमजोर या बीमार है तो इसपर गैरजरूरी दबाव बढ़ने लगेगा। जिससे डायजेशन और लिवर डिटॉक्स सिस्टम दोनों कमजोर हो सकते हैं।