नोएडा में लाखों का नकली प्रोटीन बरामद:नकली पाउडर कर सकता बीमार, कैसे पहचानें प्रोटीन सप्लीमेंट असली है

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने नकली प्रोटीन पाउडर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 50 लाख का नकली फूड मटेरियल, कैप्सूल के डिब्बे और प्रोटीन पाउडर बनाने वाली सामग्री बरामद की है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक कस्टमर ने इस कंपनी का ऑनलाइन प्रोटीन पाउडर खरीदा, जिसे खाने के बाद उसे लिवर इन्फेक्शन और स्किन डिजीज जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगीं। पीड़ित ने सेक्टर-63 थाना पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

आज के दौर में युवाओं में बॉडी बनाने का क्रेज बढ़ रहा है। इसके कारण डाइटरी सप्लीमेंट्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। भारत का प्रोटीन सप्लीमेंट बाजार 2023 में 33,000 करोड़ रूपए था। डाइटरी सप्लीमेंट की बिक्री में प्रोटीन पाउडर की हिस्सेदारी 50% से भी ज्यादा है। बाजार में कई नकली ब्रांड भी मौजूद हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियां दे सकते हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि नकली प्रोटीन पाउडर खाना कितना खतरनाक है। साथ ही जानेंगे कि-

  • असली और नकली प्रोटीन पाउडर की पहचान कैसे करें?
  • प्रोटीन का नेचुरल सोर्स क्या है?

एक्सपर्ट: शिल्पी गोयल, डाइटीशियन, रायपुर, छत्तीसगढ़

सवाल- नकली प्रोटीन पाउडर खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- प्रोटीन सप्लीमेंट की मांग बढ़ने के साथ बाजार में हजारों ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन यह प्रोटीन सप्लीमेंट मिलावटी या नकली हो सकते हैं। जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

सवाल- हमारी बॉडी को हर रोज कितने प्रोटीन की जरूरत होती है? जवाब- डाइटीशियन शिल्पी गोयल बताती हैं कि वजन और जेंडर के आधार पर शरीर की प्रोटीन की जरूरत अलग-अलग होती है।

  • सामान्य पुरुष के लिए प्रतिदिन शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.84 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी पुरुष का वजन 85 किलोग्राम है तो उसके शरीर को हर रोज लगभग 71 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।
  • महिलाओं के लिए शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.75 ग्राम की जरूरत होती है। यानी कि अगर किसी महिला का वजन 70 किलोग्राम है तो उसके शरीर को प्रतिदिन 52 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।
  • वहीं गर्भवती महिलाओं, डेली वर्कआउट या एक्सरसाइज करने वाले लोगों को प्रति दिन शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 से 1.25 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।
  • सवाल- असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कैसे करें? जवाब- प्रोटीन सप्लीमेंट के सेवन से पहले यह पहचान करना जरूरी है कि वह असली है या नकली। नकली या मिलावटी प्रोटीन सप्लीमेंट आपकी बॉडी को फायदे की बजाय गंभीर बीमारियां दे सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कर सकते हैं।
  • सवाल- असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कैसे करें? जवाब- प्रोटीन सप्लीमेंट के सेवन से पहले यह पहचान करना जरूरी है कि वह असली है या नकली। नकली या मिलावटी प्रोटीन सप्लीमेंट आपकी बॉडी को फायदे की बजाय गंभीर बीमारियां दे सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से असली और नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की पहचान कर सकते हैं।

    सवाल- प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए सप्लीमेंट लेना कितना सुरक्षित है?

    जवाब- डॉ. शिल्पी गोयल कहती हैं कि शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त नेचुरल सोर्स मौजूद हैं। इनसे किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। जबकि प्रोटीन सप्लीमेंट्स खाने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स को पूरी तरह से अवॉइड करना ही बेहतर है।

    हालांकि अगर आप एथलीट हैं या हैवी एक्सरसाइज करते हैं और नेचुरल सोर्स से आपकी रोजाना की प्रोटीन की जरुरत पूरी नहीं होती है तो आप प्रोटीन सप्लीमेंट की मदद ले सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि सिर्फ जिम ट्रेनर के कहने पर ही प्रोटीन सप्लीमेंट लेना शुरु ना करें। इसके लिए डाइटीशियन की सलाह भी लें।

    सवाल- शरीर में प्रोटीन की कमी होने से क्या होता है?

    जवाब- प्रोटीन हमारे शारीरिक विकास के लिए जरूरी होता है। यह मसल्स ग्रोथ और हार्मोन के लिए बेहद जरूरी है। शरीर में ​प्रोटीन की कमी होने से थकान, कमजोरी, हड्डियों में कमजोरी, बालों का झड़ना, नाखून सफेद होना, खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।