शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है तो हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को निमंत्रण देता है। कच्चे लहसुन का प्रयोग कर हम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सही तरीके से अगर इसका उपाय किया जाए तो यह काफी प्रभाव भी होगा।
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, जो शरीर की सेल्स के निर्माण और हार्मोन बनाने में हेल्प करता है। यह दो प्रकार का होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक होने से ब्लड सेल्स में क्लॉट्स बनने लगते हैं, जिससे ब्लड के फ्लो में रुकावट हो सकती है।
एचडीएल हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। यह शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। हाइपर कोलेस्ट्रॉल में ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है। यह एक गंभीर समस्या बन सकती है क्योंकि यह हार्ट और ब्लड वेसल से संबंधित अनेक बीमारियों का कारण बन सकती है।
परमीत कौर, हेड एंड चीफ, न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटिशियन, मोरिंगो एशिया अस्पताल, गुरुग्राम के अनुसार, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती है जैसे कि हॉर्ट अटैक, गुर्दों की समस्या बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कुछ उपाय द्वारा समाधान किया जा सकता है। कुछ ऐसे कारण है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है। जैसे कि अस्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधियों में कमी, मोटापा बढ़ने के कारण, धूम्रपान और शराब का सेवन करने से। यदि परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल है तो इसका खतरा बढ़ सकता है।
एक औषधि के रूप में लहसुन
लहसुन में एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है, जो कच्चे लहसुन के आयुर्वेदिक गुणों का प्रमुख कारण है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन b6, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हमारे हृदय का स्वास्थ्य सुधरता है। कई प्रकार के संक्रमणों से यह हमें बचाता है। साथ ही हमारे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।