सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 जनवरी को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 496 रुपए बढ़कर 77,079 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 76,583 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव आज 1,112 रुपए बढ़कर 87,167 रुपए पर पहुंच गया। कल चांदी 86,055 रुपए प्रति किलोग्राम थी। पिछले साल 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
2024 में सोना ने 20% और चांदी ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल यानी 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सोने का भाव 20.22% बढ़ा। 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 63,352 रुपए थी, जो सालभर में 12,810 रुपए बढ़कर 76,162 रुपए पर पहुंच गई।
वहीं, 1 जनवरी को एक किलो चांदी 73,395 रुपए में बिक रही थी, जिसकी कीमत 12,622 रुपए बढ़कर साल के आखिरी दिन 86,017 रुपए पर पहुंच गई। एक साल में चांदी का भाव 17.19% बढ़ा।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,480 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,330 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,330 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,330 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,380 रुपए है।
ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।
हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।