लड़की को साउंड बॉक्स बंदकर कीलें ठोंकी:उन्नाव में चीख सुन लोग पहुंचे, बेहोश की हालत में निकाला; मां बोली-बेटी से रेप हुआ

उन्नाव में 17 साल की लड़की से छेड़खानी हुई। विरोध करने पर लड़की को स्पीकर के साउंड बॉक्स में बंद कर दिया। चारों तरफ कीलें ठोक दीं। उसकी चीख सुनकर लोग पहुंच गए। बॉक्स से कीलें निकालीं।

लड़की तब तक बेहोश हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। घटना उस वक्त हुई, जब लड़की सहेली के घर जा रही थी। आरोपी ने उसे बहला कर स्पीकर बनाने वाली फैक्ट्री में ले गया और यह हरकत की।

आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। लड़की की मां ने रेप का आरोप लगाया। कहा- आरोपी ने बेटी के साथ रेप किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। मामला बालूघाट चौकी इलाके की है।

चीख सुनकर लोग पहुंचे, लड़की को बॉक्स से निकाला

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम लड़की घर से जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहलाकर कारखाने में ले गया। किशोरी आरोपी को जानती थी, इसलिए बिना किसी शक के अंदर चली गई। आसपास के लोगों ने लड़की को कारखाने में जाते हुए देख लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थोड़ी देर में लड़की के चीखने की आवाज आई। हम लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। खुद को फंसता देख आरोपी घबरा गया। वह फरार हो गया। देखा तो किशोरी साउंड बॉक्स में बंद थी। आरोपी ने ऊपर से लोहे की कीलें जड़ दी थीं।

हम लोगों ने बॉक्स से कीली निकालीं। लड़की बॉक्स में बेहोश पड़ी थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया है। लड़की के घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई।

मां बोली- बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की

मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। FIR में मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है। बेटी उसे जानती थी। इस भरोसे का फायदा उठाकर बेटी को कारखाने में ले गया।

उसके साथ दुष्कर्म किया। बचने के लिए चीखी चिल्लाई तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए मारने की नीयत से उसने बेटी को साउंड बंद कर कीलें ठोंक दीं। समय पर लोग न पहुंचे तो बेटी की मौत हो जाती।

इंस्पेक्टर गंगा घाट अनुराग सिंह ने बताया- आरोपी और लड़की एक-दूसरे के परिचित हैं। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।