17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 120 फ्लाइट लेट:कानपुर में तापमान 4.4º पहुंचा, हिमाचल में कल से बर्फबारी, MP में बारिश के आसार

देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई।

दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं।

यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का अलर्ट।
  • राजस्थान के कुछ स्थानों पर तूफान का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट।

12 जनवरी: तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

  • राजस्थान, एमपी, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • उत्तर भारत के राज्यों कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।