हरियाणा के नूंह जिले से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भाजपा में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है।
आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा ने पटवारी जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची जारी की है। अगर सूची जारी करनी ही थी तो मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सूची जारी करनी चाहिए थी।
पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ
भाजपा की कैबिनेट से लेकर पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अगर लिस्ट जारी करनी है तो इनकी होनी चाहिए। भाजपा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, बल्कि छोटे-छोटे कर्मचारियों की लिस्ट जारी करती हैं जो भ्रष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई हक नहीं है, क्योंकि वह खुद भ्रष्ट है और उसका पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। भाजपा का नैतिक कर्तव्य है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।