राजस्थान में सोमवार को पारा माइनस में चला गया। सीकर के फतेहपुर में माइनस 0.5 पर पहुंचा। यहां पानी भी जम गया। राज्य में अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यहां कोल्ड वेव का अलर्ट भी जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न हिमालय रीजन (जम्मू-कश्मीर-हिमाचल-उत्तराखंड) में इस हफ्ते दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। पहला 29 जनवरी और 1 फरवरी को एक्टिव हो सकता है। इससे बर्फबारी-बारिश हो सकती है।
आज हिमाचल प्रदेश-पंजाब में भी कोल्ड वेव का अलर्ट है। 30 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।
MP में बीते एक हफ्ते से दिन-रात के तापमान बढ़ा था। लेकिन शनिवार से रातें ठंडी होने लगी हैं। रविवार रात शहडोल जिले का तापमान 5°C दर्ज किया गया। 1 फरवरी से राज्य में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
वहीं, दिल्ली में इस बार 26 जनवरी का दिन पिछले 8 सालों के गणतंत्र दिवस की तुलना में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 23.7°C था। जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले 2017 के गणतंत्र दिवस के दिन का तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 3 दिन बाकी
जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 5 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा।
इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा।
अगले दो दिन के मौसम का हाल 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में कोहरा छाया रहेगा।
29 जनवरी: उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में कोहरा छाया रहेगा।