कल की बड़ी खबर नेस्ले इंडिया से जुड़ी रही। SEBI ने नेस्ले इंडिया को इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन पर चेतावनी दी है। SEBI के अनुसार, नेस्ले इंडिया के बड़े अधिकारी ने इन नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बिटकॉइन और अन्य डिजिटल ऐसेट का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।