दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के:मेघालय का बर्नीहाट टॉप पर, दिल्ली सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल; सबसे साफ ओशिनिया

दुनिया को 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत में हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं दिल्ली सबसे प्रदूषित कैपिटल की कैटेगरी में टॉप पर है। यह जानकारी IQ एयर रिपोर्ट 2024 में सामने आई है। रिपोर्ट में भारत को दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में पांचवां स्थान दिया गया है।

2023 में हम तीसरे स्थान पर थे। यानी पहले से दो स्थान नीचे आए हैं। यानी भारत में पहले से प्रदुषण को लेकर कुछ सुधार हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में भारत में PM2.5 की मात्रा में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

2024 में यह औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी। फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से छह भारत में हैं।दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया। यहां सालाना औसत PM2.5 की मात्रा 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही।

जो कि 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आंकड़े के मुकाबले थोड़ा कम है। जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होगी। फिर भी दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में हैं।

ओशिनिया दुनिया का सबसे क्लीन एरिया ओशिनिया साल 2024 में दुनिया का सबसे स्वच्छ क्षेत्र रहा। इसके 57% क्षेत्रीय शहर विश्व स्वास्थ संगठन के PM2.5 वार्षिक दिशानिर्देश मान 5 µg/m3 को पूरा करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रत्येक देश में पीएम 2.5 की सांद्रता में कमी आई है, हालांकि सीमा पार धुंध और अल नीनो की स्थिति अभी भी प्रमुख कारक बनी हुई है।

2024 में दुनिया के सबसे प्रदूषित देश

1. चाड

2. बांग्लादेश

3. पाकिस्तान

4. कांगो

5. भारत

दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर

1. बर्नीहाट (मेघालय)

2. दिल्ली (दिल्ली)

3. मुल्लांपुर (पंजाब)

4. फरीदाबाद (हरियाणा)

5. लोनी (यूपी)

6. नई दिल्ली (दिल्ली)

7. गुरुग्राम (हरियाणा)

8. गंगानगर (राजस्थान)

9. ग्रेटर नोएडा (यूपी)

10. भिवाड़ी (राजस्थान)

11. मुजफ्फरनगर (यूपी)

12. हनुमानगढ़ (राजस्थान)

13. नोएडा (यूपी)