सेंसेक्स 500 चढ़कर 75,900 पर पहुंचा:निफ्टी में 100 अंकों की तेजी, 23,000 के पार निकला; IT और ऑटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज मीडिया, आईटी और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी आईटी में 1.60% की तेजी है। ऑटो इंडेक्स 1% ऊपर है।

अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

  • एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.11% और चीन का शंघाई कम्पोजिट0.066% नीचे कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है।
  • कल यानी बुधवार, 19 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,096 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,140 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 19 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% चढ़कर 41,964 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.41% और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.08% की बढ़त रही।

आज ओपन हुआ एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज यानी 20 मार्च से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ।