बहू ने रिटायर्ड अफसर को न्यूड किया, फिर मार डाला:गाजियाबाद में मरने तक बल्ले से पिटती रही, चीख सुनाई न दे इसलिए टीवी तेज कर दी

गाजियाबाद में बहू ने रिटायर्ड अफसर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 36 साल की बहू ने ससुर को न्यूड करके कमरे में बंद कर दिया। टीवी की आवाज तेज कर दी, फिर मौत होने तक बल्ले से पीटती रही। घर के सेकेंड फ्लोर में रहने वाली किराएदार महिला ने जब कमरे से खून बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से ससुर का न्यूड शव बरामद किया है।

ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बहू आरती ने पहले पुलिस को गुमराह किया। कहा- ससुर पाती सिंह (64) के 3-4 महिलाओं से अवैध संबंध थे, वह आती-जाती रहती थीं, उन्होंने ही हत्या की। पुलिस ने सख्ती की तो बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बहू ने ससुर की हत्या क्यों की? ACP के मुताबिक, इसमें दो एंगल सामने आ रहे हैं। ससुर का बहू से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच प्रापर्टी को लेकर कोर्ट केस चल रहा था। क्योंकि ससुर के दूसरी महिलाओं से संबंध थे, ऐसे में बहू को डर था कि वह प्रॉपर्टी किसी और के नाम न कर दें।

बहू ने यह भी दावा किया कि ससुर की उस पर गलत नीयत थी। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इससे वह परेशान थी, शुक्रवार रात भी उसने ऐसा किया। इसके बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी। दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने ही बहू के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना में पत्नी, बेटे की हुई थी मौत

पुलिस के मुताबिक, कविनगर के गोविंदपुरम D ब्लॉक में पाती सिंह रहते थे। उनकी विधवा बहू ने उनकी हत्या कर दी। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। 4 साल पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी और बेटे जितेंद्र की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी और बेटे जितेंद्र की 4 साल पहले कोरोना से मौत हो चुकी है।

बहू से उनका विवाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर 4 महीने पहले ही यहां अपने दो बच्चों के साथ रहने आई थी। पाती सिंह का 3 मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर में वह खुद रहते थे। फर्स्ट में बहू अपने दो बच्चों के साथ रहती है। जबकि सेकेंड फ्लोर एक महिला लेखपाल को किराए पर दे रखा था।

रात 8 बजे की घटना, बच्चों का कमरा बाहर से बंद किया

शुक्रवार रात करीब 8 बजे बहू आरती का ससुर के साथ विवाद हुआ। बहू ने अपने दोनों बच्चों को टीवी देखने के लिए कमरे में रहने के लिए कहा। टीवी की आवाज तेज कर दी। बच्चों का कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर ससुर पाती सिंह के कमरे में पहुंची।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया, ताकि आवाज बाहर न जा सके। उसने ससुर के पहले कपड़े उतारे। फिर किक्रेट बैट से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जब तक ससुर की सांस न थम गई, तब तक आरती सिर पर वार करती रही। ससुर की हत्या करने के बाद आरती ऊपर के कमरे में अपने बच्चों के पास चली गई।

किराएदार ने खून देख पुलिस को बुलाया

रात 11 बजे दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार महिला किसी काम से नीचे आई। उसने जब पाती सिंह के कमरे से खून बहता देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कविनगर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पाती सिंह का शव न्यूड था। बहू ने पहले कहा कि वह अक्सर रात में महिलाओं को लाते थे, हो सकता है किसी महिला ने हत्या की हो। हालांकि, बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बहू का आरोप- पति की मौत के बाद मुझ पर गलत नजर

जुर्म कबूलने के बाद पुलिस पूछताछ में आरती ने आरोप लगाया कि पति जितेंद्र की मौत के बाद ससुर मुझ पर गलत नजर रखता था। कई बार अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर भी नहीं माना। शुक्रवार शाम भी ससुर ने कमरे से मुझे खींचने का प्रयास किया। इसके बाद हत्या का प्लान बनाया।

पड़ोसी बोले-आरती और उसकी चचेरी बहन का हुआ था विवाद

पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 8 बजे पाती सिंह ढाबे से खाना खाकर स्कूटी से घर लौटे थे। तभी उनका आरती और उसकी चचेरी बहन से झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने पाती सिंह को बैट से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन बुजुर्ग अपने कमरे में चले गए। आसपास के लोग भी लौट आए।

पुलिस को आशंका है कि रात में 8 बजे के बाद जब आसपास के लोग चले गए, तब फिर बहू ससुर के कमरे में गई और उनकी पीट-पीटकर हत्या की। पुलिस ने आरती की बहू का इन्वॉल्वमेंट होने से इनकार किया।

महिला के साथ रहते थे रिटायर्ड अफसर

पड़ोसियों ने बताया कि रिटायर्ड अफसर किसी महिला के साथ घर पर रहते थे। एक महीने पहले ही बहू आरती अपने दो बच्चों के साथ आई थी। इसके बाद वह महिला चली गई। 3-4 दिन पहले आरती की चचेरी बहन भी यहां आई है। बहू के आने के बाद से रोज उसका पाती सिंह से विवाद होता था।

प्रॉपर्टी, रिटायमेंट का पैसा…या कोई और वजह

पुलिस ने बताया कि पाती सिंह को रिटायरमेंट में अच्छा पैसा मिला था। कविनगर में उनके मकान की ही कीमत 2 से 3 करोड़ रुपए थी। पाती सिंह का बहू के साथ विवाद चल रहा था। बहू को डर था कि वह अपनी प्रॉपर्टी किसी दूसरे के नाम न कर दें।

ससुर के कई महिलाओं से संबंध की बात भी सामने आ रही है। यह भी हो सकता है कि बहू पर उनकी गलत नजर थी। इससे खिन्न होकर उसने हत्या की हो।