सौरभ हत्याकांड, सोशल मीडिया पर नीले ड्रम का खौफ:पत्नी खरीदकर लाई 100 लीटर का ड्रम, पति देखकर भागा, पढ़िए मुस्कान-साहिल के मीम्स

मेरठ में मुस्कान और साहिल ने सौरभ को 4 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिया था। इस हत्याकांड ने जहां लोगों को डराया, वहीं इसपर सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स लोगों को हंसा रहे हैं।

एक रील में पत्नी 100 लीटर का ड्रम खरीदकर लाई तो पति घर छोड़कर भाग गया। कहीं खौफजदा पति अपने घर में रखे ड्रमों को कबाड़ में बेच रहे हैं। कुछ मीम्स ऐसे भी हैं, जिनमें लोग नदी में ड्रम बहा रहे हैं।

मीम 1- गांव की पगडंडी पर दो महिलाएं नीला ड्रम खरीदकर ले जा रही थीं। सामने से आ रहे 2 लोग उन्हें देखकर डर जाते हैं। महिलाएं पूछती हैं- क्यों भाई, काहे भाग जाते हो…। लड़के डरते हुए कहते हैं- आप जाओ यहां से। महिलाएं कहती हैं- क्या इन्होंने भूत देख लिया। जब महिलाएं आगे बढ़ी हैं, तब दोनों लड़के गांव की तरफ भागते हैं। कहते हैं- आज तो जान ही बच गई…।

मीम 2- एक मजदूर सिर पर नीला प्लास्टिक का ड्रम और सीमेंट की बोरियां लेकर एक घर पर पहुंचता है। दरवाजा खटखटाने पर व्यक्ति बाहर निकलता है, पूछता है- क्या हुआ? मजदूर कहता है- आपकी बीवी ने 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम मंगवाया है। यह सुनते ही उस व्यक्ति के जेहन में मुस्कान और साहिल की इमेज बनने लगती है। वह घर छोड़कर भागता है, गली में गिर भी जाता है। मजदूर भी उसके पीछे भागते हुए पूछता है- अरे आप भाग काहे रहे हैं साहब…।

मीम 3- व्यक्ति घर से बाहर निकलता है। दो लेबर ड्रम और सीमेंट की बोरी लेकर घर के बाहर खड़े होते हैं। व्यक्ति पूछता है- क्या है? लेबर कहते हैं- आपकी मेडम ने 2 बोरी सीमेंट और एक ड्रम मंगवाया है। व्यक्ति डरते हुए कहता है- क्या…। वह घर छोड़कर भागने लगता है।

मीम 4- नदी में ढेर सारे ड्रम बहते दिखते हैं। बैक ग्राउंड म्युजिक चलता है- हे हरे राम, हे जगन्नाथम…। नदी में हर तरफ नीले ड्रम ही ड्रम दिख रहे हैं, जिन्हें लोगों ने डर की वजह से नदी में बहा दिया है।

मीम 5- ‘मुस्कान झूठी है’ टैग के साथ इस वीडियो में मजदूर घर पर सीमेंट के बोरे और ड्रम लेकर पहुंचते हैं। पति डर जाता है, घर छोड़कर भागता है। वह कुछ देर में हांफ जाता है, इतने में उसकी पत्नी आती है। पूछती है- आप यहां क्यों छिपे हैं, घर पर आपके लिए सरप्राइज है। पति फिर डरकर भागता है। इस बार एक लड़के से टकराता है। पति कहता है- माफ करना भाई…। लड़का पलटता है, वह साहिल की वेशभूषा में होता है, मुस्कुराते हुए कहता है- कोई बात नहीं…।

मीम 6- ‘ड्रम एक प्रेमकथा’ एक टैग के साथ एक मीम्स वायरल है। इसमें मुस्कान और साहिल जैसे गेटअप में लड़का और लड़की नीला ड्रम लाते हुए दिखते हैं। वह लोग सीमेंट और पानी डालते हैं। फिर ड्रम पर बैठकर गांजा फूंकते हैं। बैकग्राउंड म्युजिक बजता है- मुस्कान झूठी है…।

मीम 7- पत्नी नीला ड्रम लेकर आ रही होती है। कहती है- गोलू के पापा…। पति देखकर चौंक जाता है। कहता है- इतना बड़ा ड्रम लेकर आ गई ये तो। पत्नी कहती है- देखो, तुम्हारे लिए क्या लाई हूं। पति कहता है- इसकी क्या जरूरत थी? पत्नी कहती है- झोले चूहे काट देते हैं, इसलिए…। पति कहता है- ये तो हमारे लिए काल है। पत्नी कहती है- जरा अंदर बैठकर देखो, साइज ठीक है? पति डरते हुए हाथ जोड़ लेता है कि नहीं बाबा नहीं। पत्नी के जोर देने पर अंदर घुसता है। पत्नी हंसते हुए कहती है- हां, ठीक तो है। पति रोते हुए ड्रम से बाहर निकलता है।

मीम 8- एक बड़ी मशीन (ग्राइंडर) में लोग नीले प्लास्टिक के ड्रम डालकर काट रहे होते हैं। बैकग्राउंड में म्युजिक चल रहा है कि तुम्ही ने मेरी जिंदगी खराब की है…।

मीम 9- एक पत्नी ड्रम के साथ दिखती है। पति का फोन आया, वो पूछता है- क्या कर रही हो? पत्नी कहती है- मैं बाजार आई हूं। पति कहता है- मुझे भूख लगी है और तुम बाजार चली गईं? पत्नी कहती है- अरे ड्रम खरीदने आईं हूं। पति कहता है- अब तुम ड्रम का क्या करोगी। पत्नी कहती है- घर आकर तुम्हें बताती हूं। पति डर से फोन काट देता है।

मीम 10- एक व्यक्ति ड्रम को कंधे पर लादकर ले जा रहा था। पीछे से एक दूसरा व्यक्ति आकर पूछता है कि ये ड्रम लेकर कहां जा रहे हो? वह कहता है- रात में पत्नी ने झगड़ा हो गया। अब वह सुबह से ड्रम ही ढूंढे जा रही है। इसलिए इसको बेच दूंगा। खतरा बढ़ गया है…।

मीम 11- एक व्यक्ति फोन पर कहता है- ओ भैया हरिओम, मेरे पास 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम है। तुम इन्हें लेकर जाओ। हरिओम कहता है- मेरे पास पैसा नहीं है। वह व्यक्ति कहता है- मेरे से फ्री ले जा, उल्टे पैसा भी ले जा।