योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर निशाना साधा। कहा- जो लोग ठाकुरों और रणबांकुरों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। वह मुगलों की नाजायज औलादें हैं।
मंत्री ने कहा- ये लोग मुगलों से पैदा हुई क्रॉस ब्रीड हैं। यह लोग अपने बाप को बाप नहीं कहते हैं। ठाकुर रणबांकुरों ने हमेशा देश को बचाया है। अपनी सीमाओं की रक्षा की है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने शुक्रवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था।
मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है।
1- जो मुगलों को गुणगान करते हैं, वो गद्दार
जो देश का खाते हैं और मुगलों का गाते हैं। ऐसे लोग बेईमान हैं, देश के गद्दार हैं। मुगलों के समय भी देश में गद्दार थे और अंग्रेजों के समय में भी गद्दार रहे हैं। ऐसे लोग अब भी हैं।
खुद को राज्यसभा सांसद कहने वाले रामजीलाल सुमन को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। हमारी जो संस्कृति बची हुई है, केवल रणबांकुरों के कारण बची है। ऐसे गद्दारों के कारण देश 25 बार कटा और बंटा, लेकिन ठाकुरों ने हमेशा इसकी रक्षा की।
2- अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए
अखिलेश यादव के पिता वास्तविक नेता थे। अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और विदेश में पढ़े हैं, इसलिए उन्हें हिन्दुस्तान की धरती का कोई ज्ञान नहीं है।
3- अखिलेश को एक घाव लग जाए तो शैया पर पड़ जाएंगे राजा-महाराजा और राजपूतों ने लड़ाई लड़कर देश को बचाया है। राणा सांगा को 80 घाव लगे थे। इसके बाद भी देश के लिए लड़ते रहे। अगर अखिलेश को एक घाव लग जाए तो शैया पर पड़ जाएंगे। ठाकुर अब बिल्कुल इनका साथ नहीं देंगे। इनके ठाकुर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
गभाना के राज परिवार से आते हैं राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। BJP सरकार में 2 बार से लगातार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। अलीगढ़ के गभाना तहसील के मूलरूप से रहने वाले हैं। वह गभाना के राज परिवार से आते हैं।