शुक्रवार को लखनऊ सुपर सुपरजायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में LSG ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में MI से सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए।
सूर्यकुमार को मुंबई के लिए 100वां मैच खेलने पर स्पेशल जर्सी दी गई। कॉर्बिन बॉश ने ऋषभ पंत का डाइविंग कैच लपका। तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए। हार्दिक पंड्या IPL में 5 विकेट हॉल वाले पहले कप्तान बने।
1. सूर्या मुंबई के लिए 100वां मैच खेले
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 100वां मैच खेला। इस उपलब्धि पर उन्हें स्पेशल जर्सी दी गई। इस जर्सी पर पीछे की ओर 100 नंबर लिखा है। सूर्या ने MI के लिए अब तक 100 मैचों में 3158 रन बनाए हैं।
16वें ओवर में आकाशदीप से तिलक वर्मा का कैच छूट गया। रवि बिश्नोई के ओवर की दूसरी बॉल पर तिलक ने बड़ा शॉट खेला। बॉल कवर दिशा में खड़े आकाशदीप के पास गई। उन्होंने सामने की तरफ दौड़कर डाइव लगाई, लेकिन बॉल उनके हाथ से लगकर ग्राउंड पर गिर गई।
5. तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए
19वें ओवर की आखिर बॉल पर तिलक वर्मा रिटायर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की यॉर्कर बॉल पर सिंगल लेकर तिलक पवेलियन लौट गए। उनकी जगह मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी करने आए।
फैक्ट्स
- मिचेल मार्श IPL मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले प्लेयर बने। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया।
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने शुरूआती 6 ओवर्स में बिना किसी विकेट के 69 रन बनाए। इससे पहले 2024 में कोलकाता ने लखनऊ के खिलाफ एक विकेट खोकर 70 रन बनाए थे।
- रोहित शर्मा इंजरी की वजह से मैच नहीं खेले। इससे पहले रोहित शर्मा 2021 दुबई में CSK के रोहित चोट की वजह से नहीं खेले थे।
- मिचेल मार्श लखनऊ के लिए पावरप्ले में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले 2 बार काइल मेयर्स ऐसा कर चुके हैं। मार्श ने कल 31 बॉल पर 61 रन की पारी खेली।
- मिचेल सैंटनर ने कल अपने 4 ओवर में 46 रन खर्च किए। यह उनके IPL करियर में अब तक के सबसे महंगे गेंदबाजी आंकड़े हैं। इस सीजन में उन्होंने 12.3 ओवर में केवल एक विकेट लिया और 8.96 की इकोनॉमी रेट से रन दिए।
- हार्दिक पांड्या IPL इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया। उन्होंने कल 35 रन देकर 5 विकेट लिए। यह टी-20 क्रिकेट में उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस भी है। इससे पहले 2023 अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
- IPL में लखनऊ के खिलाफ दोनों बार पांच विकेट लेने वाले प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने किए हैं। पहला पांच विकेट आकाश मधवाल ने 2023 के एलिमिनेटर मैच में किया था और दूसरा कल हार्दिक पांड्या ने किया।
- IPL में बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 विकेट पूरे किए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शेन वार्न है। उन्होंने 57 विकेट हासिल किए हैं।
- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 200 से अधिक का टोटल केवल दूसरी बार बना। 2024 में KKR ने LSG के खिलाफ 235/6 का स्कोर बनाया था और कल लखनऊ ने 203/8 का स्कोर बनाया।