आगरा में TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की लाइव सुसाइड मामले में शनिवार को पत्नी निकिता और उसके पिता नृपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आगरा की जिला जेल में निकिता की मां और बहन पहले से बंद हैं। जब निकिता जेल पहुंची तो अपनी मां और बहन से मिली।
मां और बहन को निकिता के पकड़े जाने की खबर नहीं थी। ऐसे में जब वो बैरक में पहुंची तो तीनों गले मिलकर फूट-फूटकर रोए। निकिता मां और बहन के साथ महिला बैरक में एक साथ है। जब उसके पिता को बैरक 9A में रखा गया है। अभी वो इस बैरक में 9 दिन रहेंगे। इसके बाद उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया जाएगा। परिवार के चार सदस्य जेल में है। सबसे छोटी बहन रिश्तेदारी में है।
सुसाइड के 35 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार हुई मानव शर्मा ने सुसाइड से वीडियो में बनाकर पत्नी निकिता शर्मा, ससुर नृपेंद्र, सास पूनम शर्मा और साली पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 13 मार्च को सास पूनम शर्मा, साली निशु को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसके खारिज होने के बाद पुलिस ने मानव की सास और साली को पकड़ा था। मगर, निकिता अपने पिता के साथ फरार थी। पुलिस ने 35 दिन बाद उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
निकिता रातभर रोई, मां दिलासा दिलाती रही जेल सूत्रों के अनुसार, निकिता मां और बहन से फूट-फूटकर रोती रही। अन्य महिला बंदियों ने निकिता और उनकी मां-बहन को समझाया। हिम्मत से काम लेने की दिलासा दी। मगर, वो तीनों रोते रहे। तीनों मां-बेटी बैरक में एक साथ ही हैं। रात को तीनों बेचैन दिखीं। निकिता बार-बार रोती रही। मां उन्हें दिलासा दिलाती रही।
जल्द चार्जशीट लगाने के निर्देश दूसरी तरफ अधिकारियों ने विवेचक शक्ति राठी को निर्देश दिए हैं कि इस मुकदमे में जल्द चार्जशीट लगा दी जाए। निकिता और उसके परिवार के खिलाफ मानव शर्मा के माता-पिता, बहन और चाची को गवाह बनाया गया है। सभी ने अपने बयानों में कहा है कि निकिता और उसके परिवार के लोगों ने बेटे मानव को बुरी तरह डरा दिया था।
मानव को धमकाया था कि पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देंगे। बेटा इससे डरा था। बहू ने बेटे को धोखा दिया था। इसकी जानकारी के बाद बेटा परेशान था। उससे अलग होना चाहता था। निकिता और उसके परिजनों की धमकी से डरकर बेटे ने खुदकुशी की थी। मरने से पहले जो वीडियो बनाया था, उसमें उसने बोला भी। मर्दों के लिए भी कानून होना चाहिए।
पूरा मामला जानिए, आखिर मानव ने जान क्यों दी? TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी, 2024 को हुई थी। जनवरी, 2025 तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। निकिता ने अपने पास्ट के बारे में मानव को कुछ बताया था, जिसे वह भुला चुका था। लेकिन जनवरी के आखिर में उसके इंस्टाग्राम पर निकिता के बारे में एक DM (डायरेक्ट मैसेज) आया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मैसेज में निकिता के कैरेक्टर के बारे में कुछ लिखा गया था। मैसेज करने वाले से मानव ने बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसे निकिता के पास्ट के बारे में काफी ज्यादा बातें पता चलीं। उसके कुछ बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली, जिससे उसके रिलेशन थे। यहीं से मानव टूटने लगा। उसने ये सारी बातें अपनी बहन को बताईं।
मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड किया था मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में मानव का शव फंदे से लटका मिला था। सुसाइड से पहले मानव ने वीडियो बनाया और अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया। मानव ने जब सुसाइड किया, तब उसकी पत्नी निकिता मायके में थी।
मानव के पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। उन्होंने निकिता, उसके माता-पिता और 2 बहनों के खिलाफ FIR कराई है। आरोप लगाया है- 23 फरवरी को जब मानव निकिता को उसके मायके छोड़ने के लिए गया, तब निकिता के परिवार ने उसको धमकाया।
कहा- तलाक नहीं लेने देंगे। अब तुम्हारे मां-बाप को जेल भिजवा देंगे। वहीं सड़ोगे तुम लोग। इसके बाद मानव डिप्रेशन में चला गया। आखिरकार उसने सुसाइड कर लिया।
कोर्ट ने लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग को आधार माना मानव की आरोपी पत्नी निकिता के पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और दोनों बहनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में 6 मार्च को याचिका दाखिल की थी। इस पर 12 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा की ओर से वकील अजय दुबे ने बहस की। वकील अजय दुबे ने कोर्ट में मानव शर्मा की सुसाइड की लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग पेश की। इसके आधार पर याचिका खारिज कर दी।
सुसाइड से पहले मानव बोला- पापा-मम्मी सॉरी मानव ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।
इसके बाद मानव रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं- करना है, तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, डोंट टच माई पेरेंट्स।
निकिता बोली- शादी से पहले अभिषेक मेरे टच में था निकिता ने वीडियो जारी कर कहा था- मैंने शादी के पहले अभिषेक के बारे में मानव को बताया था। रिलेशन बने, ये नहीं बताया था। शादी से पहले तक अभिषेक लगातार मेरे टच में था। मुझे लगता था कि अगर सारी बात बता दी तो मानव मुझे छोड़ देगा। मैं डर गई थी कि कहीं मानव को खो न दूं, लेकिन शादी के बाद मैंने कॉन्टैक्ट खत्म कर दिए थे। पर मानव को लगता था कि अभी भी सब पहले की तरह ही है।
निकिता ने आगे कहा- मुझे पता है कि मैंने बहुत सारे झूठ बोले हैं। सिर्फ इसलिए कि कहीं हमारी शादी टूट न जाए। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। मानव गलती के बदले जो भी सजा देगा, मुझे मंजूर होगी। मानव के परिवार के सब लोग बहुत अच्छे थे। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
दूसरा वीडियो जारी कर निकिता शर्मा ने कहा था- मानव ने 3 बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। वह मुझसे मारपीट करते थे।
ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद मुझे धक्के मारकर भगा दिया गया।