गोल्ड की कीमत पहली बार ₹95 हजार पर पहुंची:जियो फाइनेंस को चौथी तिमाही में 316 करोड़ का मुनाफा, अपडेटेड स्कोडा कोडियाक लॉन्च

कल की बड़ी खबर सोने की कीमत से जुड़ी रही। सोने के दाम ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹331 बढ़कर ₹94,910 पर बंद हुआ। हालांकि सोना आज ₹95,207 पर ओपन हुआ था। इससे पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।

वहीं, शेयर बाजार में गुरुवार (17 अप्रैल) को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • गुड फ्राइडे के चलते आज शेयर बाजार बंद है।
  • इनफिन्क्स नोट 50s 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।