कल की बड़ी खबर सैमसंग से जुड़ी रही। सैमसंग ने 520 मिलियन डॉलर (4,451 करोड़ रुपए) के टैक्स डिमांड नोटिस मामले में भारत सरकार को चुनौती दी है। वहीं दुनिया की जानी-मानी कंपनी बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सख्त कारोबारी नीतियों की आलोचना की है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।