Happy Holi 2021: कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। खासकर महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके लिए इन राज्यों के कई शहरों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका व्यक्त की है कि अगर लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो पहले जैसी स्थति पैदा हो सकती है। इसके लिए Covid-19 से बचाव के लिए होली के दौरान इन चीजों से जरूर परहेज करें-
-होली खेलने के लिए बाहरी लोगों को घर पर न बुलाएं। इससे संक्रमण का खतरा कम रहता है। घर के लोगों के साथ ही होली मनाएं। बाहर जाकर होली खेलने से भी परहेज करें।
-कोरोना काल में अधिक लोगों के साथ मिलकर होली न मनाएं। भीड़भाड़ इलाके में जाकर होली मनाने से परहेज करें। जहां आप अनजाने लोगों की यात्रा से वाकिफ नहीं है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
-अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बिना होली मनाना कठिन है। हालांकि, सभी की सुरक्षा के लिए यात्रा कर दूसरी जगह पर न जाएं। इससे संक्रमित होने का खतरा अधिक रहता है। खासकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
-किसी जुलुस या जलसा में शामिल होने से बचें। कई राज्यों में जुलुस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। होलिका दहन में भी शामिल होने से परहेज करें।
-सर्दी-खासी और फ्लू से पीड़ित लोगों को किसी भी उत्सव में भाग नहीं लेना चाहिए, भले ही लक्षण हल्के हों। इसके लिए अगर आपको सर्दी-खांसी या फ्लू की शिकायत हैं, तो बाहर न निकलें।
अगर आप घर से बाहर जाते हैं, तो वापस लौटने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं और शॉवर जरूर लें।
-कोरोना काल में हाथ मिलाने और गले लगाने से परहेज करें। इसके लिए हाथ जोड़कर भारतीय शैली नमस्ते कहें।
-घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें। भले ही आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलना है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।