स्वेज नहर में ट्रैफिक सामान्य, टूट गई थी जहाज की इंजन

स्वेज नहर अधिकरण (Suez Canal Authority, SCA) ने बताया कि जहाज के इंजन के अचानक टूटने के बावजूद नहर के जलमार्ग में ट्रैूफिक पर कोई असर नहीं हुआ। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ‘SCA ने नहर से गुजर रही एक जहाज  M/T Rumford में समस्या आने के बावजूद उचित प्रबंधन के जरिए हालात को  संभाल लिया।’ 62,000 टन तेल ले जा रहा जहाज नहर से जा रहा था तभी यह परेशानी सामने आई और SCA के नौकाओं से इस समस्या को सुलझाया जा सका।

बता दें भूमध्य सागर और लाल सागर आपस में स्वेज नहर के जरिए ही जुड़ते हैं। इसी रास्ते से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार होता है। इस रास्ते में अन्य रास्तों की तुलना में जहाजों को कम समय और कम ईंधन की जरूरत होती है।  पिछले साल करीब 18,840 जहाज नहर के इस मार्ग के जरिए गुजरे। मिस्र के आय की प्रमुख संसाधनों में से एक स्वेज नहर के जरिए मिलता है।  पिछले साल इस जलमार्ग से 5.6 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू की कमाई हुई।