PSSSB School Librarian Vacancy 2021: पंजाब सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने स्कूल लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल, 2021 से प्रारंभ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट, sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के द्वारा स्कूल लाइब्रेरियन के कुल 750 रिक्त पद भरे जाने हैं। आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना चेक कर सकते हैं। अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा व सेलेक्शन प्रक्रिया समेत कैटेगरी के अनुसार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कैंडिडेट्स इसे चेक कर सकते हैं।
इन महत्वपूर्ण तारीखों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 26 अप्रैल, 2021 (शाम 5 बजे तक)
शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 29 अप्रैल, 2021
जानें योग्यता मानदंड
स्कूल लाइब्रेरियन के पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 12वीं कक्षा (10+2) की परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, लाइब्रेरी साइंस में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। जहां तक आयु सीमा की बात है, तो उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2021 के अनुसार की जाएगी। हालांकि, एससी/बीसी/ईएसएम/दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
इन स्टेप से करें ऑनलाइन अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवार पंजाब सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, sssb.punjab.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, आपको होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां संबंधित पोस्ट के लिए उपलब्ध एप्लीकेशन लिंक का उपयोग करके आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।