Sunil Grover ने फैंस को दिखाया जादू, फैंस ने लिखा – ‘चिंदी चोर वाला फॉर्मूला’

मशहूर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं और अक्सर अपने शानदार अंदाज से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिस देख कर आप लोट-पोट हो जाएंगे।

कॉमेडिन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आधी शेव किए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कॉमेडिन कहते है कि, ‘दोस्तों आज मैं आपको एक जादू दिखाने जा रहा हूं, जिसके बाद वो अपना साइड से फेस दिखाते हैं। जिसमें उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं है। इसके बाद वो कहते हैं एक और जादू देखिएं और फिर दूसरी साइड से घूमकर फेस दिखाते हैं। जिसमें उनके फेस पर दाढ़ी नजर आ रही है।’ इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अगर आप बिजी हैं तो ये वीडियो मत देखो।’

सुनील ग्रोवर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें कि सुनील ग्रोवर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चला लल्लन हीरो बनने’ से की थी। जिसमें बाद उन्होंने ‘प्रोफेसर मनी प्लांट’, ‘गुटुर गूँ’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज से लोगों को काफी हँसाया है। लेकिन उन्होंने पहचान ‘द कपिल शर्मा’ से मिली। सुनील छोटे पर्दे के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ गुरपाल का अहम किरदार में निभाया है।