परमवीर मेजर शैतान सिंह का 63वां बलिदान दिवस समारोह:प्रशानिक ,सैन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किया नमन

1962 के भारत -चीन युद्ध में शौर्य व वीरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का 63वा बलिदान दिवस मंगलवार को जोधपुर के पावटा स्थित परमवीर सर्किल पर स्थित मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के समक्ष गरिमामय राजकीय व सैन्य समारोह में आयोजित हुआ।

जानिए मेजर शैतान सिंह के बारे में

मेजर शैतान सिंह भाटी भारतीय सेना के एक अधिकारी थे। इन्हें वर्ष 1963 में मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया। इनका निधन 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुआ था।

1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान, कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन को चुशूल सेक्टर में तैनात किया गया था। सिंह की कमान के तहत सी कंपनी रेज़ांग ला में एक पोस्ट पर थी। 18 नवंबर 1962 की सुबह चीनी सेना ने हमला कर दिया। सामने से कई असफल हमलों के बाद चीनी सेना ने पीछे से हमला कर किया। युद्ध के दौरान सिंह लगातार पोस्टों के बीच सामंजस्य तथा पुनर्गठन बना कर लगातार जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। चूँकि वह एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर बिना किसी सुरक्षा के जा रहे थे अतः वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीर गति को प्राप्त हो गए। उनके इन वीरता भरे देश प्रेम को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1963 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया

इस लड़ाई पर बनी फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई की शौर्यगाथा पर आधारित है। फिल्म ‘120 बहादुर’ लद्दाख के रेजांग ला में भारत के मात्र 120 सैनिकों द्वारा 5 हजार से अधिक चीनी सैनिकों का डटकर सामना करने की कहानी है।

इन्होंने अर्पित की पुष्पांजलि

संभागीय आयुक्त व परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र ने पुष्पचक्र पर अर्पित किए। संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह व परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी ,डिप्टी जीओसी जोधपुर सब एरिया ब्रिगेडियर राहुल मोहन सेठ ,ब्रिगेडियर विजयंत यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी एस खंगारोत , कर्नल वेर्टन अमृत कुलकर्णी,मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत,स्क्वाड्रन लीडर सी पी सिंह ,ग्रुप कैप्टन राकेश नंदा ,मेजर शैतान सिंह के भाई कमांडेंट पृथ्वी सिंह भाटी ,महेंद्र सिंह राठौड़ , चून सिंह राठौड़ ,शिवमंगल सिंह,राजेंद्र सिंह लीलियाँ ,मनोहर सिंह टालनपुर ,जालम सिंह ,हमीर सिंह सोढा , भूपेंद्र सिंह साकड़ा , कैप्टन जसवंत सिंह चाम्पावत ,देवी सिंह चाडी , भैरू सिंह ,अर्जुन सिंह भाटी , श्रवण सिंह भाटी ,मानवेंद्र सिंह ,सवाई सिंह, गोपाल सिंह,राजेंद्र सिंह भाटी , कैप्टन राम सिंह, सज्जन सिंह ,मांगीलाल चौधरी,उगम सिंह , सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रकाश टाक , सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारियों व गौरव सेनानियों व नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

महाराजा हनवन्त सैनिक चौपासनी स्कूल के विद्यार्थियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

बलिदान दिवस के अवसर पर महाराजा श्री हनवन्त सैनिक स्कूल चौपासनी के 35 विद्यार्थियों ने कैप्टन रुमा पीटर ,रिनी हाडा ,सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह ,सूबेदार मेजर हनुमान सिंह की देखरेख में परमवीर मेजर शैतान सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की ।

सशस्त्र सलामी दी गई

इस अवसर पर एक मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन ( 340 मैकेनाइज्ड ब्रिगेड का हिस्सा ) ने सशस्त्र सलामी व गार्ड ऑफ ऑनर दी। समारोह के दौरान पुलिस उप अधीक्षक बुद्धाराम व पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम खोजा के निर्देशन में पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई ।

E-Paper 2025