पंजाब में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए चार दिसंबर तक नामांकन होने हैं। बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्दी ही अन्य नाम भी जारी कर दिए जाएंगे।
वहीं, जैसे ही यह सूची जारी हुई है, उसके पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। दूसरी तरफ डेराबस्सी के बीडीपीओ बलजीत सिंह को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी हुआ है।
BDPO ऑफिस से रहा था गैर हाजिर
जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी के BDPO बलजीत सिंह सोही पर लापरवाही बरतने को कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है 1 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नामांकन भरने के पहले दिन वे अपने ऑफिस से गैरहाजिर रहे थे। जिससे लोगों को एनओसी लेने में हासिल करने में दिक्कत आ रही थी।
मंगलवार कोजिला परिषद के लिए 25 और पंचायत समितियों के लिए 110 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।