BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट, 9 लड़कियां पकड़ी गईं:किराए पर दिया था, काशी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं

वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। सोमवार रात पुलिस ने 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही थी।

ये फ्लैट शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने किराये पर दे रखा था। शालिनी यादव काशी से कांग्रेस के टिकट पर मेयर और सपा के टिकट पर पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। भास्कर रिपोर्टर ने इस पूरे मामले में शालिनी यादव से बात करने की कोशिश की, हालांकि उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

लड़कियां आसपास के जिलों से आती थीं

फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, मोबाइल मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। फ्लैट सिगरा स्थित वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। इसका नंबर-112 है। पुलिस ने बताया कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि लड़कियां आसपास के जिलों से आती थीं। सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई की।

शालिनी यादव को जानिए…

शालिनी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर चुनाव लड़ा। उन्हें 113345 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। फिर 2019 में सपा में शामिल हुईं। सपा के टिकट से मोदी के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ीं। वो करीब दो लाख वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं।

24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने भाजपा की सदस्यता ली। शालिनी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि, शालिनी अभी भाजपा में किसी पद पर नहीं थीं। शालिनी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

उन्हें राजनीति अपने ससुर कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव से मिली है। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी श्यामलाल यादव के छोटे बेटे अरुण से हुई है। BHU से BA ऑनर्स करने के बाद शालिनी ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।

E-Paper 2025