CBSE-ISC बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:लखनऊ में पहली बार बना रीजनल सेंटर, पहले दिन हाईस्कूल में मैथ्स का पेपर

लखनऊ सहित प्रदेश भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई। CBSE और ISC की तरफ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

CBSE ने पहली बार लखनऊ में रीजनल सेंटर बनाकर यहां से 31 जिलों की मॉनिटरिंग शुरू की हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है।

पहले दिन इन विषयों की परीक्षा

CBSE के 10वीं में मैथ्स और 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी व हिंदी का आज पेपर हैं। पहली पाली की परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू हुई। वहीं, ISC में 10वीं का अंग्रेजी और 12वीं का होम साइंस का आज पेपर हैं।

पहली बार शुरू हुई पहल

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। CBSE में अब सेक्शन के अनुसार उत्तर देना होगा और प्रैक्टिकल अप्रोच पर जोर रहेगा। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल इवैल्यूएशन यानी मूल्यांकन कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाएगा।

एक दिन पहले बोर्ड ने किया स्पष्ट

इस बीच CBSE ने सोमवार को पुन स्पष्ट किया कि हाई स्कॉ के छात्रों के लिए पहले बोर्ड एग्ज़ाम में बैठना ज़रूरी है। अगर कोई छात्र पहले एग्ज़ाम में तीन या उससे ज़्यादा विषयों की परीक्षा में नहीं बैठा है, तो उसे दूसरे एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा।

दरअसल,साल 2026 से CBSE ने कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड एग्ज़ाम शुरू कर रहा है। बोर्ड ने पहली परीक्षा में अनिवार्य उपस्थिति की बात तब कही है, जब कुछ छात्रों से ऐसे अनुरोध मिले कि वे कुछ कारणों से पहले बोर्ड एग्ज़ाम में नहीं बैठ पाएंगे और उन्हें सिर्फ दूसरे बोर्ड एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति दी जाए।

बोर्ड परीक्षा के दौरान क्या करना है

CBSE एक्सपर्ट सुशील कुमार कहते हैं कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे ताकि भागदौड़ और तनाव से बचा जा सके।अपने साथ (नीला/काला पेन) केवल लेकर जाए।एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की कम से कम दो प्रतियां रखें, एक प्रति घर पर छोड़ें और दूसरी साथ ले जाएं। संभव हो तो एडमिट कार्ड लैमिनेट करवा लें। अपने साथ केवल जरूरी स्टेशनरी (पारदर्शी बैग/ पाउच) ही लाएं। प्रश्नपत्र मिलते ही 15 मिनट का समय उसे पढ़ने में लगाएं।

उत्तर पुस्तिका मैं रोल नंबर, विषय कोड स्कूल कोड और अन्य विवरण से संबंधित उत्तर पुस्तिका के OMR वाले पहले पेज पर गोलों को पूरा डार्क करते हुए बॉक्स को भी बहुत सावधानी से भरें। हर प्रश्न को उसके अंकों के अनुसार समय दें। अंतिम 15 मिनट पुनरीक्षण (Revision) के लिए बचाएं।

इस पर भी करें फोकस

  • परीक्षा के दिनों में हल्का खाना खाएं, जैसे फल, दही, और हरी सब्जियां और श्री अन्न या मोटे अनाज से बनी खाद्य सामग्री साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले बहुत ज्यादा पढ़ाई न करें, दिमाग को आराम दें और रिलैक्स रहने के लिए गहरी सांस लें या हल्का योग प्राणायाम करें

परीक्षा कॉपी में जवाब लिखने समय, इसका रहे ध्यान

  • पहले आसान प्रश्नों को हल करें और फिर कठिन प्रश्नों की ओर बढ़ें।
  • एग्जाम में हल्के रंग के पेन से नहीं लिखना है।
  • हर आंसर के बीच में गैप रखना है… 2 लाईन का गैप सही रहता है।
  • सवाल की संख्या को बोल्ड करके लिखना है।
  • स्टेप वाइस जवाब लिखना है …. जैसे Definition , फिर Formula, फिर Calculation, फिर अंतिम जवाब

क्या नहीं करना है

  • बोर्ड परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (फोन, स्मार्टवॉच), कैलकुलेटर, अनुचित सामग्री (चीट्स), और बैग्स साथ न लाएं।
  • कॉपी में गाना, शायरी, या एग्जामिनर को धमकाने वाली बातें न लिखें।कक्ष निरीक्षक (Invigilator) से अभद्र व्यवहार न करें।
  • किसी भी प्रकार की नकल सामग्री (चीट) साथ न रखें।
  • कॉपी में पैसे कभी न रखें, अन्यथा UFM (अनुचित साधन) के तहत कार्रवाई हो सकती है।
  • परीक्षा हॉल में बातचीत न करें।
  • ड्रेस कोड का पालन करें जैसे बड़ी जेब वाले कपड़े, मेटल एसेसरीज, या अनौपचारिक पोशाक से बचें।
  • परीक्षा हॉल में दूसरे छात्रों से बातचीत न करें और न ही परेशान करें।
E-Paper 2025