MP-छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन शीतलहर:4 राज्यों के कई जिलों में पारा 10° से नीचे; बद्रीनाथ में माइनस 16°, झरने और झीलें जमीं

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी। वहीं राजस्थान, हिमाचल, छत्तीसगढ़, पंजाब के कई जिलों में पारा 10° से नीचे पहुंच गया है।

इधर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 16° चला गया है, जिससे वहां झरने और झीलें जम गई है। हिमाचल के लाहौल स्पीति के ताबो का माइनस 7.4 डिग्री, कुकुमसेरी का माइनस 3.1 डिग्री, केलांग का माइनस 3.3 और कल्पा का माइनस 0.4 तक गिर चुका है।

मध्य प्रदेश: 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, डिंडौरी में स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश में इस बार सर्दी नवंबर में रिकॉर्ड बना रही है। इंदौर में 25 साल से सबसे ज्यादा ठंड है तो भोपाल में बीती 7 रातों से पारा 9 डिग्री के नीचे बना हुआ है। उत्तर से आने वाले बर्फीली हवा का असर ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग के जिलों में ज्यादा दिखाई दे रहा है। डिंडौरी में शीतलहर के चलते सभी स्कूल का समय सुबह साढ़े आठ बजे से कर दिया गया।

राजस्थान: सिरोही में सबसे ठंडा दिन, अगले 4 दिनों में सर्दी और बढ़ेगी

गुरुवार को राज्य में सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। राज्य में सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

गुजरात: 11 डिग्री तापमान के साथ दाहोद रहा सबसे ठंडा शहर

गुरुवार को गुजरात का दाहोद इस मौसम का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एके दास के अनुसार, अगले सात दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वर्तमान में उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर हवाएं चल रही हैं। आर्द्रता बढ़ने के कारण राज्य के पश्चिमी हिस्से में तापमान स्थिर बना हुआ है, जबकि उत्तर पूर्व हवा के कारण राज्य के पूर्वी हिस्से में तापमान में कमी आई है।

E-Paper 2025