आप JRF क्वालीफाइड हैं? भाभा रिसर्च सेंटर में निकली शानदार भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भारत में विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस प्रोग्राम के तहत विभिन्न विज्ञान, इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज से संबंधित क्षेत्रों में कुल 105 उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड और रिसर्च ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

BARC JRF 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc, Integrated M.Sc, B.S.-M.S. (Dual Degree) या B.S. की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता विज्ञान, इंजीनियरिंग या लाइफ साइंसेज जैसे संबंधित विषयों में होनी चाहिए, ताकि रिसर्च के लिए आवश्यक बेसिक ज्ञान मौजूद हो।

राष्ट्रीय स्तर की पात्रता

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा या फेलोशिप का वैध स्कोर होना जरूरी है। इसमें शामिल हैं: यूजीसी-सीएसआईआर नेट फेलोशिप, जेस्ट स्कोर, आईसीएमआर-जेआरएफ टेस्ट, आईसीएआर-जेआरएफ टेस्ट, डीबीटी-जेआरएफ (जैव प्रौद्योगिकी) एलिजिबिलिटी टेस्ट, गेट स्कोर (भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीवन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी), या जेजीईबिल्स का वैध स्कोरकार्ड। केवल इन मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये की एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। यह भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आसान हो जाती है।

फीस के मामले में एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। ध्यान दें कि यदि उम्मीदवार ने फॉर्म भरकर एप्लिकेशन नंबर जनरेट कर लिया लेकिन फीस का भुगतान नहीं किया, तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

E-Paper 2025