शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश से संबंधित अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है। यह नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जहां अभिभावक और छात्र पूरी जानकारी देख सकेंगे।केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर के केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है, इसलिए हर साल बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन करते हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद इस बार भी देशभर से भारी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है।