केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने पोकरण में की जनसुनवाई:अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश; बोले- जैसलमेर में पर्यटन बढ़ाने देने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ा

केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत शुक्रवार को पोकरण पहुंचे। पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने फलसुंड चौराहे स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह और जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत की।

गजेंद्र सिंह शेखावत जैसलमेर और पोकरण के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जो 6 और 7 मार्च को निर्धारित है। इस दौरान 6 मार्च को जनसुनवाई कार्यक्रम की। इसमें पोकरण विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस प्रवास के दौरान वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी ने साबरमती एक्सप्रेस को जैसलमेर तक विस्तारित करने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। यह विस्तार पोकरण के फलसुंड चौराहे पर स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।

अभिनंदन और जनसुनवाई कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी, पूर्व विधायक जैसलमेर सांग सिंह, मदन सिंह राजमथाई, उत्तमसिंह तंवर सहित कई स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे।

जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

केंद्रीय गजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने इस दौरान बातचीत करते हुए बताया- पोकरण परमाणु नगरी होने के कारण और जैसलमेर पर्यटन स्थल होने के कारण इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस को जैसलमेर से जोड़ा गया है। इसके लिए उन्होंने रेलमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद पोकरण प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।

वहीं जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महंत प्रताप पूरी ने बताया- ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य जल्द ही जैसलमेर में पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पोकरण के लिए इस बार बजट में कई प्रयास किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की गईं, और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक पूरी ने यह भी कहा कि सभी की आवश्यकताएं पूरी नहीं की जा सकतीं। उन्होंने एक उदाहरण दिया कि अमेरिका में कुछ लोग धरने पर बैठे थे और जब उनसे विरोध का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके बीमार मरीजों के लिए घर के आगे हेलीकॉप्टर आना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास कभी रुक नहीं सकता और सभी की आवश्यकताएं एक साथ पूरी नहीं हो सकतीं।

E-Paper 2025