अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब डाइट होता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। डॉक्टर शालिनी के मुताबिक हम रोज एक ऐसी बड़ी गलती करते हैं, जो हमारे शरीर में इंसुलिन और शुगर के लेवल को बिगाड़ देती है।
इसी ‘एनर्जी क्रैश’ के कारण हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ मीठा या अनहेल्दी खाने की क्रेविंग होती है। डॉ. शालिनी के अनुसार, इस साइकिल के कारण वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही इतना खाने के बावजूद शरीर में कमजोरी और बीमारी जैसा महसूस होता है। इसका मुख्य कारण हमारा अनबैलेंस मील है, जो शुगर और वजन दोनों को अनियंत्रित कर देता है।
शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने का तरीका
- डॉ. शालिनी के मुताबिक कि इन सभी समस्याओं का सबसे सरल समाधान आपके सुबह के नाश्ते में छिपा है।
- आपकी नाश्ते की प्लेट में कम से कम 30% प्रोटीन (लगभग 15 से 20 ग्राम) जरूर होना चाहिए।
- प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से शरीर में अचानक शुगर स्पाइक नहीं होता और इंसुलिन का लेवल स्थिर बना रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।संतुष्टि हार्मोन और मांसपेशियों की मरम्मत
- जब आप पर्याप्त प्रोटीन खाते हैं, तो शरीर में ‘सटायटी हार्मोन’ बढ़ते हैं, जो मस्तिष्क को पेट भरा होने का संकेत देते हैं।
- यह न सिर्फ क्रेविंग को रोकता है, बल्कि शरीर की कोशिकाओं और मांसपेशियों की मरम्मत प्रक्रिया को भी तेज करता है।
- प्रोटीन के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपका शुगर कंट्रोल रहता है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।