गयाजी के दो मुखिया को PMO ने दिल्ली बुलाया:15 अगस्त समारोह में दोनों होंगे विशिष्ट अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात

बिहार के गया जिले की गरारी पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, टेकारी प्रखंड के सांडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा को 15 अगस्त के मौके पर PMO की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली बुलाया गया है। दोनों जनसेवकों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके बेहतर काम के लिए निमंत्रण भेजा है।

पूजा ने साल 2021 में 20 साल की उम्र में पहली बार चुनाव जीती थीं। इसके बाद पूजा की सदस्यता उम्र विवाद के चलते रद्द हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2023 के उपचुनाव में दोबारा मैदान में उतरीं और फिर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

सबसे पहले बात गया जिले की गरारी पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी की।

पूजा की पंचायत को ‘मॉडल वूमेन फ्रेंडली पंचायत’ का दर्जा मिला है। उन्होंने पंचायत में महिला ग्राम सभा की शुरुआत की जो गया जिले की 320 पंचायतों में पहली थी। इस पहल से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, समस्याएं खुलकर सामने आईं और उनका बहुत हद तक समाधान हुआ।

E-Paper 2025