घर में अकेला पाकर युवती से किया रेप:किशनगंज में पीड़ित के परिजन ने युवक को बनाय बंधक, आरोपी पक्ष ने की मारपीट

किशनगंज जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पास के गांव के युवक पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में शुक्रवार को महिला थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुछ दिनों पहले आरोपी युवक पीड़िता के घर में अकेला पाकर घुस गया। उसने चाकू की नोक पर युवती के साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपी ने युवती से शादी करने का झांसा भी दिया।

परिजन ने युवक को बनाया बंधक

पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को बंधक बना लिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आरोपी के परिजनों ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

वे आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के घर में लूटपाट भी की और कुछ रुपये तथा 50 भरी चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

E-Paper 2025