जोधपुर मंडल की 16 ट्रेनों में 35 एक्स्ट्रा कोच लगाए:आज से 28 फरवरी तक लागू रहेगी सुविधा,वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने बढ़ते यात्री भार को देखते हुए जोधपुर मंडल से गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में कुल 35 कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। यह सुविधा 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 28 फरवरी तक जारी रहेगी।

जोधपुर मंडल के रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस कदम से दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को आसानी से बर्थ मिल सकेगी, जिससे सफर और भी सुगम हो जाएगा।

अब जानिए किन ट्रेनों में कितने कोच बढ़ाए गए हैं-

  • ट्रेन नंबर 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट: 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच जोड़े गए।
  • ट्रेन नंबर 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस: 1 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ाए गए।
  • ट्रेन नंबर 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट: 1 स्लीपर और 3 जनरल कोच की बढ़ोतरी।
  • ट्रेन नंबर 14854/14864/14866 और 14853/14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस: तिथि के अनुसार 1 थर्ड एसी कोच जोड़ा गया।
  • ट्रेन नंबर 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस: 1 थर्ड एसी और 2 जनरल कोच बढ़ाए गए।
  • ट्रेन नंबर 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी और 2 जनरल कोच की बढ़ोतरी।
  • ट्रेन नंबर 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस: 1 थर्ड एसी और 2 जनरल कोच जोड़े गए।
  • ट्रेन नंबर 20485/20486 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी और 2 जनरल कोच बढ़ाए गए।
  • ट्रेन नंबर 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी और 2 जनरल कोच की बढ़ोतरी।
  • ट्रेन नंबर 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी कोच जोड़ा गया।
  • ट्रेन नंबर 20481/20482 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट: 1 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी।
  • ट्रेन नंबर 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट: 1 जनरल कोच जोड़ा गया।
  • ट्रेन नंबर 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी और 1 जनरल कोच बढ़ाए गए।
  • ट्रेन नंबर 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट: 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच जोड़े गए।
E-Paper 2025