दुनियाभर में लोगों ने अपने-अपने पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाया। ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु मसीह के जन्म के मौके पर प्रार्थना के लिए चर्च पहुंच रहे हैं। घरों से लेकर शहरों के मुख्य चौराहों और गलियों को सजाया गया है।
येरूशलम के नजदीक मौजूद यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार पूरे दो साल बाद धूम-धाम से उत्सव मनाया जा रहा है। चर्च ऑफ द नेटिविटी के पास स्थित मैंगर स्क्वायर में बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया है। इसी तरह चीन, केन्या, यूक्रेन और पाकिस्तान में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है।
ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें पोप लियो मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। पोप ने वेटिकन सिटी में 24 दिसंबर की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में बच्चों के साथ NORAD सैंटा क्लॉज ट्रैकर कॉल में भाग लिया। NORAD हर साल क्रिसमस ईव (24 दिसंबर) पर सांता क्लॉज की यात्रा ट्रैक करता है। इसपर लाइव अपडेट के लिए फोन कॉल कर सकते हैं।
यूक्रेन की 33वीं अलग मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के सैन्य पादरी लेफ्टिनेंट मायकोला बागिरोव ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन फ्रंटलाइन पर सैनिकों से मुलाकात की।
यूक्रेनी सैनिकों ने एक पुराने अस्तबल में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान वे अपने साथ क्रिसमस स्टार लेकर गए थे, जो ईसा मसीह के जन्म और बेथलहम के तारे का प्रतीक है।
सीरिया के दमिश्क में क्रिसमस की सजावट के नीचे सुरक्षा बलों के सदस्य पहरा देते हुए।
क्रिसमस के मौके पर दुबई में लाइटिंग से सैंटा क्लॉज का 3D मॉडल बनाया गया।
गाजा पट्टी में स्थित लैटिन मठ के चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस सभा में लोगों ने जंग से उबरने की हिम्मत मांगी।
इस्लामाबाद में क्रिसमस के लिए कई जगहों पर खूबसूरत क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। मुस्लिम-बहुल पाकिस्तान में ईसाई समुदाय (लगभग 1.5-2% आबादी) क्रिसमस धूमधाम से मनाता है। इस साल इस्लामाबाद के सेरेना होटल में भव्य ट्री लाइटिंग सेरेमनी हुई, जहां कैरोल गायन और प्रार्थना हुई।
यूक्रेन के लविव शहर के कब्रिस्तान में शहीद यूक्रेनी सैनिकों की कब्रों को क्रिसमस के अवसर पर सजाया गया।
यूक्रेन के कीव में मास्क पहने लोग क्रिसमस मनाते हुए। ये लोग एक क्रिसमस जुलूस में शामिल हुए।
फ्लोरिडा के कोकोआ बीच में 17वें वार्षिक सर्फिंग सैंटास कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज की पोशाक पहने एक सर्फर लहरों पर सर्फिंग कर रहा है।
टोक्यो के सनसाइन एक्वेरियम में “पेंगुइन इन द स्काई” नामक टैंक के अंदर सांता क्लॉज की पोशाक पहने एक गोताखोर तैर रहा था।
उत्तरी आयरलैंड के हेलेन बे में, लोग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेलफास्ट लॉफ के ठंडे पानी में वार्षिक तैराकी के लिए समुद्र में उतरे। यह आयोजन डिमेंशिया एनआई और एयर एम्बुलेंस एनआई के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से किया गया था।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर, 2025 को लंदन के स्मिथफील्ड मार्केट में आयोजित वार्षिक मांस नीलामी के दौरान भीड़ में मौजूद खरीदार की ओर मांस का एक टुकड़ा फेंका गया।
ग्रामर्सी, लुइसियाना में मिसिसिपी नदी के तट पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग नदी के किनारे जल रही विभिन्न अलावों के चारों ओर जमा हुए और जश्न मनाया।
इजराइली सीमा के पास स्थित दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती गांव अलमा अल-शाब में बच्चे क्रिसमस मनाते हुए।
ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो ने 24 दिसंबर की शाम सेंट पीटर बेसिलका चर्च से क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान वे हाथ में ‘बेबी जीसस’ की मूर्ति पकड़े हुए थे। वे मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस की अध्यक्षता कर रहे हैं।
यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में 2 साल बाद धूम-धाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। बेथलेहम के चर्चित नेटिविटी स्क्वायर को सजाया गया है।
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित रोमरबर्ग स्क्वायर पर लोग क्रिसमस ईव के मौके पर शहर की घंटियों की आवाज (बेल रिगिंग) सुनने जमा हुए।
कश्मीर के गुलमर्ग में अनुयायियों ने ‘सैंटा क्लॉज’ की पोशाक पहनकर जश्न मनाया।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर लोग ‘सैंटा क्लॉज’ की पोशाक पहनकर घूमते दिखे। इसी बीच पर 14 दिसंबर को हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हुई थी।
24 दिसंबर को चीन की राजधानी बीजिंग के ‘चर्च ऑफ द सेवियर’ में प्रार्थना की गई।
पाकिस्तान के कराची में सेंट्रल ब्रूक्स मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के लोग मिडनाइट मास (आधी रात की प्रार्थना) में शामिल हुए।
24 दिसंबर ‘क्रिसमस ईव’ पर यूक्रेन की राजधानी कीव में लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।
श्रीलंका के उस्वेटाकेयावा गांव के सेंट मैरी चर्च में 24 दिसंबर की रात यीशू मसीह का जन्म हुआ।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद नोट्रे डेम कैथेड्रल को क्रिसमस के पहले सजाया गया है।