तेज प्रताप यादव का नया अवतार:हाथों में रुद्राक्ष लिए शिव भक्ती में लीन, यूजर बोले- बाबा बागेश्वर 2; एक ने कहा- कोई तो प्रोफेशन छोड़ दें प्रभु

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनका नया संत अवतार है।

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘संत तेज प्रताप यादव’ के नाम से नया अकाउंट बनाया है। ये अकाउंट 15 फरवरी से चल रहा है।

अबतक तेज प्रताप ने5 वीडियो अपलोड किए हैं, जिसमें भगवान शिव से जुड़ी बातें कर रहें। उन्होंने लोगों से उसे फॉलो करने की अपील की है।

हाथ में रुद्राक्ष माला लिए संत बनकर बैठे हैं तेज प्रताप

नए वीडियो में तेज प्रताप बिल्कुल संत जैसे भेष-भूषा में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला है। उन्होंने लाल वस्त्र धारण किया हुआ है।

वीडियो में वे हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए शिवभक्तों को संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि महादेव की पूजा रोज सुबह स्नान कर, मन को शांत रखकर और बिना किसी द्वेष के करनी चाहिए। प्रेम भाव से बेलपत्र अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

मैं भी रोज नहा-धोकर बेलपत्र चढ़ाता हूं। बेलपत्र महादेव को अत्यंत प्रिय है। महादेव आपके पास खींचे चले आते हैं। जितने भी हमारे शिव भक्त हैं, वे ऐसा करें। भाईचारे और प्रेम के साथ सभी महादेव की पूजा करें। वे इंस्टाग्राम पर रोज नया वीडियो पोस्ट करने की बात भी कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हिमांशु नाम के एक यूजर ने लिखा-कौन-कौन सा रूप धारण करेंगे आप प्रभु?

कृष नाम के यूजर ने लिखा- का मर्दे कौनो तह प्रोफेशन छोड़ द।

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- सतनारायण भगवान की कथा करवानी थी, आप कब फ्री हैं?

लकी गुप्ता नाम के यूजर ने कमेंट किया- “बाबा बागेश्वर 2।

शगुन वशिष्ठ से तेज प्रताप ने की थी मुलाकात

हाल ही में तेज प्रताप यादव, बाबा शगुन वशिष्ठ से मिलने भी गए थे। इस मुलाकात का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि महादेव के भक्त और जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शिव शक्ति के उपासक पूज्य गुरु जी श्री शगुन वशिष्ठ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु जी ने उन्हें माई की चुनरी और रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और उनके मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाया। साथ ही महादेव की भक्ति को और गहरा करने का शुभाशीष दिया।

चुनावी हारने के बाद ब्लॉगिंग की शुरुआत

बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए थे। विधायकी जाने के बाद उन्होंने करीब तीन महीने पहले फिर से ब्लॉगिंग की शुरुआत की।

उन्होंने नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ शुरू किया है, जिसके अब 1.17 लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

पहली वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।।इसी फिलॉस्फी के साथ वे फिर से कैमरे के सामने लौटे हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद ब्लॉगिंग यात्रा को रिस्टार्ट कर रहे हैं।

‘LR VLOG’ से पहले ही बना चुके हैं पहचान

तेज प्रताप पहले भी ‘LR VLOG’ के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। दो साल पहले जब वे बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री थे, तब ब्लॉगिंग उनका बड़ा जुनून था। ‘LR VLOG’ के एक लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर उन्होंने पटना की सड़कों पर होर्डिंग लगवाकर लोगों का आभार व्यक्त किया था। उस समय यह कदम काफी चर्चा में रहा था। अब ‘TY VLOG’ के जरिए वे एक नई पहचान बनाने की कोशिश में हैं।

अपनी नई पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। वैशाली के महुआ सीट से वो चुनाव लड़े, हेलिकॉप्टर से खूब प्रचार भी किया, लेकिन वो चुनाव हार गए।

यह वही महुआ सीट है, जहां से वे 2015 में पहली बार राजद प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे और पहली बार में ही बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे।

इस चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। राजद के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महुआ की सीट पर पहली बार लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने कब्जा जमाया।

तेजप्रताप बोले-अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का

तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी।

इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव देर शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’

तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’

E-Paper 2025