बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
सदन में चर्चा के दौरान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में खड़े हो गए। उन्होंने तेजस्वी यादव को टोकते हुए कहा- ‘चुपचाप सुनो, बीच में मत बोलो।’ इसके बाद मुख्यमंत्री बोलने के लिए खड़े हुए और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।
नीतीश कुमार ने कहा, ‘ये बच्चा है। इसका बाप मेरे समय का था। इसका बाप हटा, तो इसकी मां को सीएम बनाया।’
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा- ‘छह विधायक को खींचने के लिए पैसे कहां से लाया था? गड़बड़ करता था, उसी से ये सब पैसे लाता था।’