पंजाब में टेंपरेचर का गिरना जारी, बढ़ेगी ठंड:न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंचा; आने वाले दिनों में गिरेगा रात का पारा

पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी ये गिरावट जारी रहेगी। अगले सप्ताह मक ये तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है। दिन का तापमान तो सामान्य रहेगा, लेकिन रात का पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। वहीं, इन दिनों बारिश का कोई अनुमान नहीं है, मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम बना हुआ है। मंगलवार सुबह ये सामान्य 0.1 डिग्री गिरा। जबकि राज्य में सबसे ठंडा शहर 7.1 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट देखने को मिला। जबकि अमृतसर का तापमान 9.1 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, बठिंडा का 8 डिग्री और गुरदासपुर का 9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार शाम राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी देखने को मिली। पंजाब के सभी शहरों का तापमान अब 30 डिग्री से नीचे आ चुका है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में ये 2 डिग्री तक और नीचे गिर सकता है।

पंजाब में 20 नवंबर 2025 तक मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 के बीच अधिकतम तापमान राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर आदि) में 24–26 डिग्री सेल्सियस जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में 26–28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यह तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने का अनुमान है, यानी इस सप्ताह के दौरान पंजाब में दिन का तापमान न तो ज्यादा बढ़ेगा और न ही घटेगा।

न्यूनतम तापमान: रात के समय न्यूनतम तापमान पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के कुछ हिस्सों में 6–8 डिग्री सेल्सियस, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 8–10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम से सामान्य स्तर तक रहने की संभावना है। यानी इस सप्ताह के दौरान राज्य के कई इलाकों में सुबह और रात के समय ठंडक में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।

E-Paper 2025