महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय में लगेगी भगवान राम की मूर्ति:109वीं जयंती पर आज राज्यपाल अनावरण करेंगी, कई शिक्षाविद प्रोग्राम में शामिल होंगे

महर्षि महेश योगी की शुक्रवार को 109वीं जयंती है। इस अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आज कई प्रोग्राम हो रहे हैं। यहां पर संगोष्ठी होगी। जिसमें आधुनिक शिक्षा पर चर्चा होगी।इसके अलावा परिसर में आज भगवान राम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर यहां उपस्थित रहेंगी। कई शिक्षाविद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में 500 करोड़ रुपए से महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा को कोलकाता और लखनऊ के कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। इसको बनाने में करीब एक करोड़ से अधिक का खर्च आया है।

E-Paper 2025