रितिक यादव को नहीं मिली जमानत, जेल में गुजर रहीं रातें; टाल दी गई शादी

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के आरोपी रोहित यादव को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। बुधवार को रितिक की शादी होनी थी, लेकिन उसका शादी वाला दिन जेल की सलाखों के पीछे बीता। परिजन ने शादी की स्थगित कर तारीख आगे बढ़ा दी। साथ ही प्रकरण में रितिक को फंसाने की बात दोहराई है रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के आरोपियों को छिपाने के आरोप में बिजौली का रितिक यादव फंसा है। मुंबई क्राइम ब्रांच एवं हरियाणा एसटीएफ ने 15 फरवरी को झज्जर के मछरौली से रितिक यादव, बिजौली के दीपक शर्मा, सनी, सोनू को गिरफ्तार किया था। बुधवार को रितिक यादव की शादी होनी थी। उसी दिन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल सकी।

बिजौली स्थित घर पर रितिक यादव की मां गुड्डी देवी मिली। उन्होंने बताया घर पर रितिक यादव की शादी की तैयारी चल रही थीं। रंग रोगन कराया गया। जमानत नहीं मिलने के कारण शादी स्थगित कर तारीख आगे बढ़ा दी है। रितिक के पकड़े जाने के बाद से उसके पिता विनोद कुमार मुंबई में हैं। उन्होंने बताया 2 बेटे हैं।
छोटा उनके पास रह कर पढ़ाई और तैयारी कर रहा है। बड़ा बेटा रितिक झज्जर और गुरुग्राम में प्राॅपर्टी का काम करने वाली कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। 15 फरवरी की दोपहर रितिक से बात हुई थी। उसने एक और साइट पर काम मिलने की बात बताई थी। शादी को लेकर उससे काम न बढ़ाने की सलाह उन्होंने दी थी। शादी को लेकर समय से आने की बात भी हुई थी।
उन्होंने बताया कि बेटा कंपनी में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। भला वह गलत काम क्यों करेगा? कहा कि बेटा निर्दाेष होकर जल्दी ही छूटेगा। बाबा रामप्रकाश यादव ने बताया कि नाती को बुरा फंसाया है, आज उसकी शादी थी, जो ग्वालियर से तय हुई थी। जमानत न मिलने के कारण शादी को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि मुंबई कोर्ट में पहले 4 मार्च पड़ी। उसके बाद 10 मार्च और अब 20 मार्च को इस मामले में सुनवाई होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रितिक के पिता विनोद कुमार रितिक की पैरवी के लिए मुंबई में ही डेरा डाले हैं।
E-Paper 2025