जहां-जहां हिंदुओं पर हमले होते हैं, वहां ओवैसी चुप रहते हैं। वंदे मातरम गाना होगा… वरना यहां से जाना होगा.. नहीं तो तेरी औकात बता देंगें
ये बात तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में सोमवार को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में कही। टी. राजा ने कहा- कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं।
जहां हिंदुओं की संख्या अधिक होती है, वहां भगवा गमछा पहनकर नारे लगाए जाते हैं और जहां मुस्लिम आबादी अधिक होती है, वहां अलग तरह के नारे दिए जाते हैं।
मंदिर से शुरू होकर दशहरा मैदान तक पहुंची रैली
रैली दादा धूनी वाले दादा मंदिर से शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोग भगवा ध्वज और पट्टियां लिए शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली दशहरा मैदान पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित की गई।
टी. राजा बोले- राजनीति कीचड़, मैं खुद फंस चुका
धर्मसभा को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि राजनीति कीचड़ की तरह है, जिसमें मैं खुद फंस चुका हूं। अपने बच्चों को इसमें नहीं फंसाना चाहता। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को धर्म के लिए समर्पित करने की शिक्षा देंगे। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का जिक्र करते हुए धार्मिक समर्पण की बात कही।
ओवैसी बंधुओं पर बोले- वे हमेशा मेरी चिंता करते हैं
सभा के दौरान टी. राजा सिंह ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने खुद को उनका “जीजा” बताते हुए कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते हैं।
टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले बयान पर राजा ने कहा कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े। वह टीपू सुल्तान नहीं टीपू शैतान है।
मुख्यमंत्री को संबोधित संदेश
राजा सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें “दूसरों के वोट” की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का समर्थन उनके साथ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “देश के टुकड़े करने की सोच रखने वालों” को सुविधाएं देना बंद किया जाना चाहिए।
हमलों और कानून व्यवस्था पर बयान
अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई उनकी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन यदि वे बच गए तो सख्त जवाब देंगे। उन्होंने “नो केस, नो FIR” की मांग भी रखी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे इसक आगे उन्होंने कहा कि उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सर काटने वाले को 50 हजार का इनाम देंगे। अपने भाषण में उन्होंने कुछ कड़े और विवादित बयान भी दिए।
देश रक्षा की शपथ के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को देश रक्षा की शपथ दिलाई गई। सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में उन्होंने हिंदुओं के हित में काम करने वाले नेताओं को चुनने की अपील की।