सुरानुस्सी क्रिकेट टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार ने वर्मा क्रिकेट क्लब को हराया

जालंधर|सुरानुस्सी के क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में राइजिंग स्टार ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वर्मा क्रिकेट क्लब को हराकर जीत का परचम लहराया। मैच के दौरान राइजिंग स्टार के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का पूर्ण दबदबा देखने को मिला। मैच की शुरुआत में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बलराज ने आक्रामक पारी खेलते हुए मात्र 47 गेंदों में 58 रन बटोरे, जबकि टोनी ने 27 गेंदों में 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन शानदार पारियों की बदौलत राइजिंग स्टार ने निर्धारित ओवरों में वर्मा क्रिकेट क्लब के सामने जीत के लिए 159 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्मा क्रिकेट क्लब की टीम राइजिंग स्टार की सटीक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई। कड़े मुकाबले के बावजूद पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 145 रन ही बना सकी और राइजिंग स्टार ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

E-Paper 2025